February 21, 2026
Info Tech

Oppo जल्द लॉन्च करेगी Reno 14 सीरीज, बेस और प्रो वेरिएंट्स हो सकते हैं शामिल

  • May 6, 2025
  • 0

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 14 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें

Oppo जल्द लॉन्च करेगी Reno 14 सीरीज, बेस और प्रो वेरिएंट्स हो सकते हैं शामिल
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 14 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें बेस और प्रो वेरिएंट्स शामिल हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन्स Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro की जगह लेंगे। 

Yashoraj IT Solutions

चीन के टेक्नोलॉजी ब्लॉगर Technology Jiachen ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Oppo Reno 14 सीरीज के लॉन्च के इवेंट के इनविटेशन से जुड़ी इमेजेज को शेयर किया है। यह इवेंट 15 मई को चीन में होगा। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले Reno 14 को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 हो सकता है। इसमें 12 GB का RAM दिया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। Reno 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स में मेटल का मिडल फ्रेम दिया जा सकता है। इनका डिजाइन स्लिम और लाइटवेट हो सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर Reno 14 की दो इमेज शेयर की थी। इनमें से पहली इमेज में रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इस स्मार्टफोन के ऊपरी हिस्से में फ्लैट व्हाइट फिनिश है। इसमें R के शेप वाले कैमरा के लेआउट का पता चल रहा है। इसमें दायीं ओर दो कैमरा हैं और तीसरा कैमरा एक कैप्सूल के शेप वाली रिंग के अंदर है। इसके नीचे ट्रिपल LED फ्लैश दिया गया है, जो कैमरा मॉड्यूल के अंदर है। 

इस स्मार्टफोन में मेटल कैमरा रिंग्स और स्मूद एजेज से iPhone के पुराने मॉडल्स के समान डिजाइन दिख रहा है। यह लगभग iPhone 12 के समान है। इस टिप्सटर की ओर से शेयर की गई दूसरी इमेज में साइड से इस स्मार्टफोन की साइड दिख रही है। इस साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही इसका स्लिम और लाइटवेट डिजाइन दिख रहा है। Reno 14 में मैजिक क्यूब हो सकता है। हाल ही में Oppo के K13 5G की भारत में बिक्री शुरू हुई थी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया गया है। K13 5G की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar