February 21, 2026
Trending

न कोई दवाई…न ही ट्रीटमेंट, सिर्फ डाइट से रोहित ने पेश फिटनेस की मिसाल

  • May 6, 2025
  • 0

Last Updated:May 06, 2025, 12:10 IST Health Tips: सीवान के डॉ. रोहित कुमार सिंह ने सात हफ्तों में 16 किलो वजन घटाकर फिटनेस और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल

न कोई दवाई…न ही ट्रीटमेंट, सिर्फ डाइट से रोहित ने पेश फिटनेस की मिसाल

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

Health Tips: सीवान के डॉ. रोहित कुमार सिंह ने सात हफ्तों में 16 किलो वजन घटाकर फिटनेस और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल पेश की है. उन्होंने संतुलित खानपान और नियमित एक्सरसाइज से वजन घटाया है.

X

डॉ

डॉ रोहित कुमार सिंह की तस्वीर

हाइलाइट्स

  • डॉ. रोहित ने 7 हफ्तों में 16 किलो वजन घटाया.
  • संतुलित खानपान और नियमित एक्सरसाइज से वजन घटाया.
  • प्रोटीन युक्त डाइट और इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाई.

सीवान. सीवान से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है जहां डॉ. रोहित कुमार सिंह ने सिर्फ सात हफ्तों में 16 किलो वजन घटाकर सभी के लिए फिटनेस और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल पेश की है. उनका वजन पहले लगभग 105 किलो था, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक परेशानियां होने लगी थी. लेकिन बिना किसी दवा या क्लीनिक ट्रीटमेंट के, उन्होंने सिर्फ संतुलित खानपान और नियमित एक्सरसाइज के जरिए अपने वजन को घटाकर 88 किलो कर लिया है, जो उनकी उम्र और हाइट के अनुसार एक आदर्श वजन माना जाता है.

डॉ. रोहित ने बताया कि यह उनके जीवन में पहली बार नहीं था जब उन्होंने वजन घटाया हो. इससे पहले भी कई बार उन्होंने इसी तरह से अपने शरीर को कंट्रोल किया है. उनके अनुसार, वजन घटाने की प्रक्रिया शारीरिक से ज्यादा मानसिक होती है. यदि मन में ठान लिया जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं.

डाइट का राज
डॉ. रोहित के अनुसार, वजन घटाने की सबसे पहली और अहम शर्त है—बाजार के पैकेट बंद खाद्य पदार्थों को पूरी तरह से बंद करना, चाहे वो चिप्स हो, बिस्कुट हो या कोई और प्रोसेस्ड फूड. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने खाने का समय भी सीमित कर दिया. उनका सख्त नियम है कि शाम 6 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाते. यह ‘इंटरमिटेंट फास्टिंग’ जैसी प्रणाली है, जो शरीर को विषैले पदार्थों से मुक्त करने और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करने में मदद करती है.

उनकी डाइट में सबसे ज्यादा ध्यान प्रोटीन पर होता है. उनका मानना है कि वजन घटाने के दौरान मसल्स लॉस न हो, इसके लिए शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलना जरूरी है. वह रोजाना अपने खाने में अंडे, दालें, पनीर, सोया और कभी-कभी आधा किलो तक चिकन भी शामिल करते हैं. इसके अलावा हरी सब्जियों, फल और पानी का पर्याप्त सेवन भी उनकी डेली रूटीन का हिस्सा है.

एक्सरसाइज का महत्व
डॉ. रोहित सिर्फ खानपान पर ही नहीं, बल्कि एक्सरसाइज पर भी पूरा ध्यान देते हैं. उन्होंने बताया कि वे रोज सुबह कम से कम 45 मिनट तक वॉक करते हैं, साथ ही हल्के-फुल्के कार्डियो और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी करते हैं. उनका मानना है कि शरीर को हर रोज़ एक्टिव रखना बहुत ज़रूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं.

उन्होंने कहा कि वजन घटाने के लिए सबसे पहले खुद से ईमानदार रहना जरूरी है. शॉर्टकट, दवाएं या फिर इंस्टेंट रिजल्ट की उम्मीद करना गलत है. सही डाइट, नियमित व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली ही स्थायी रूप से वजन घटाने का एकमात्र उपाय है. उनका यह बदलाव न सिर्फ उन्हें शारीरिक रूप से बेहतर बना रहा है, बल्कि मानसिक रूप से भी उन्होंने खुद को पहले से अधिक पॉज़िटिव और कॉन्फिडेंट महसूस किया है.

homelifestyle

न कोई दवाई…न ही ट्रीटमेंट, सिर्फ डाइट से रोहित ने पेश फिटनेस की मिसाल

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar