February 21, 2026
Trending

एमपी बोर्ड में बेटियों ने मारी बाजी, 10वीं और 12वीं में टॉपर बनी बेटियां

  • May 6, 2025
  • 0

नई दिल्ली (MP Board Result 2025 Date and Time LIVE). एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया गया है. स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और

एमपी बोर्ड में बेटियों ने मारी बाजी, 10वीं और 12वीं में टॉपर बनी बेटियां

नई दिल्ली (MP Board Result 2025 Date and Time LIVE). एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया गया है. स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mponline.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 फोन पर भी चेक कर सकते हैं. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 MPBSE की मोबाइल ऐप से भी चेक कर सकते हैं. इससे रिजल्ट आपके फोन पर ही आ जाएगा.

Yashoraj IT Solutions

इस साल कुल 16.6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा दी थी (MP Board 10, 12 Result 2025). अब ये सभी एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. करीब 9.53 लाख स्टूडेंट्स ने एमपीबीएसई 10वीं और 7.06 से 12वीं की परीक्षा दी थी. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 भोपाल में स्थित मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में घोषित किया जाएगा. उसके तुरंत बाद उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. आप डिजिलॉकर पर भी सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

MP Board Result 2025 LIVE: फेल होने वाले स्टूडेंट्स न हों परेशान

MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल से एमपी बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित होगी. हालांकि, एमपी पीआरओ ने उल्लेख किया था कि वे 6 महीने के भीतर परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहे हैं, संभवतः जुलाई-अगस्त के आसपास यह परीक्षा आयोजित हो सकती है. लेकिन समय सीमा पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इस साल भी फेल होने वाले स्टूडेंट्स परेशान न हों. उन्हें पास होने के लिए दूसरा मौका दिया जाएगा.

MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट कहां तुरंत चेक करें?

MP Board ResulT 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

MP Board 10th 12th Result LIVE: बेटियों ने तोड़ दिया हर रिकॉर्ड

MP Board 10th 12th Result LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के कुल 212 टॉपर्स में से 144 बेटियां हैं.

MPBSE MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत

MPBSE MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बीते 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा है. इस साल 76.42 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. पिछले साल यानी 2024 में एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था.

MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं में 60 प्रतिशत अंक आने पर क्या होगा?

MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कई स्कॉलरशिप योजनाएं हैं.

MP Board 10, 12 Result 2025 LIVE: कौन सा जिला है सबसे आगे?

MP Board 10, 12 Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला अव्वल रहा है.

MP Board 12th Topper 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं में भी बेटी ने किया टॉप

MP Board 12th Topper 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है. इन्होंने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं.

MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2025

MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में प्रज्ञा जायसवाल ने किया टॉप, 500 में से मिले 500 अंक, सीएम ने दी बधाई

MP Board Result 2025 LIVE: टूट गया पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड

MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि एमपी बोर्ड रिजल्ट का पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है.

MP Board Website Crash: एमपी बोर्ड वेबसाइट क्रैश

MP Board Website Crash: एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने से कुछ सेकंड पहले वेबसाइट क्रैश हो गई है.

10th Result MP Board LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कितनी देर में आएगा?

10th Result MP Board LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कुछ ही देर में वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. रिफ्रेश करके डिटेल्स चेक करते रहें.

mponline result LIVE: एमपी ऑनलाइन रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें?

mponline result LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर पर भी चेक करने की सुविधा है. इसके लिए डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर विजिट करें या डिजिलॉकर ऐप पर जाएं.

MPBSE Mobile App LIVE: एमपी बोर्ड की मोबाइल ऐप पर सरकारी रिजल्ट कैसे चेक करें?

MPBSE Mobile App LIVE: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी जरूरी सूचना जारी की है. इसके अनुसार, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 MPBSE Mobile App/ MP Mobile App पर भी चेक किया जा सकेगा. जानिए कैसे:

1- गूगल प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड करें. फिर उसे खोलकर ‘Know Your Result’ विकल्प चुनें.

2- फिर अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर एंटर करें.

3- इतना करते ही एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.

sarkari result mp board 2025 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट में समस्या होने पर क्या करें?

sarkari result mp board 2025 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर MPBSE हेल्पलाइन नंबर 1800-233-0175 पर संपर्क कर सकते हैं. आप चाहें तो mpbse@mp.nic.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर आदि में भी बात कर सकते हैं.

MP Board 10th Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं मेरिट लिस्ट पर टिकी हैं निगाहें

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी. पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं मेरिट लिस्ट में टॉप 10 में 82 स्टूडेंट्स थे. ऐसे में सभी को इंतजार है कि इस साल एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम कैसा रहेगा.

MP Board 10, 12 Result 2025 LIVE: बस आधे घंटे में आ जाएगा एमपी बोर्ड रिजल्ट

MP Board 10, 12 Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा. इस हिसाब से अब सिर्फ आधा घंटा बचा है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि ज्यादा टेंशन न लें और आपने जिस तरह से परीक्षा दी है, उसी तरह से परिणाम की भी उम्मीद रखें.

MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट के लिए बढ़ने लगी हैं धड़कनें

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा में शामिल हुए 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स, उनके अभिभावकों और शिक्षकों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं. जैसे-जैसे घड़ी की सुई 10 बजे के करीब पहुंच रही है, वैसे-वैसे सभी की टेंशन भी बढ़ती जा रही है. एमपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट mpresults.nic.in को रिफ्रेश करके लेटेस्ट अपडेट्स चेक करते रहें.

MP Board Result 2025 Date and Time: क्या 10 बजे आ जाएगा एमपी बोर्ड रिजल्ट?

MP Board Result 2025 Date and Time: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 पहले शाम 5 बजे घोषित होने वाला था. लेकिन अब मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट सुबह 10 बजे ही जारी कर देगा. एमपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट 2025 पर नजर बनाकर रखें.

MP Board 12th Result 2025 LIVE: पिछले 5 सालों में एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब-कब आया?

MP Board 12th Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कुछ देर में जारी होने वाला है. जानिए, पिछले 5 सालों में परीक्षा परिणाम कब-कब आया.

2024: 24 अप्रैल 2024- एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट दोपहर 4 बजे घोषित किया गया था. पास प्रतिशत 64.49% रहा, जो 2023 से बेहतर था.

2023: 25 मई 2023- पास प्रतिशत 55.28% था और परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल 2023 के बीच हुई थीं.

2022: 29 अप्रैल 2022- पास प्रतिशत 65.28% था और परीक्षाएं 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 के बीच हुई थीं.

2021: 29 जुलाई 2021- कोविड-19 महामारी के कारण रिजल्ट देरी से घोषित हुआ था. पास प्रतिशत 100% रहा क्योंकि मूल्यांकन विशेष नीति (आंतरिक मूल्यांकन/वैकल्पिक मॉडल) के आधार पर किया गया था.

2020: 27 जुलाई 2020- कोविड-19 लॉकडाउन के कारण रिजल्ट में देरी हुई. उस साल पास प्रतिशत 68.81% था.

mpbse nic in LIVE: सिर्फ 1 घंटे में आ जाएगा एमपी बोर्ड रिजल्ट

mpbse nic in LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 सुबह 10 बजे जारी होना है. इस हिसाब से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित होने में सिर्फ 1 घंटा बचा हुआ है.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar