February 21, 2026
Trending

लव जिहाद केस में क्लब 90 पर चला बुलडोजर, अन्य ठिकानों पर होगा पुलिस एक्‍शन

  • May 6, 2025
  • 0

Last Updated:May 06, 2025, 00:34 IST Bhopal Love Jihad Case : भोपाल लव जिहाद से जुड़े क्लब 90 के अवैध निर्माण पर सोमवार को बुलडोजर चल गया. आरोप

लव जिहाद केस में क्लब 90 पर चला बुलडोजर, अन्य ठिकानों पर होगा पुलिस एक्‍शन

Last Updated:

Bhopal Love Jihad Case : भोपाल लव जिहाद से जुड़े क्लब 90 के अवैध निर्माण पर सोमवार को बुलडोजर चल गया. आरोप है कि मुख्य आरोपी फरहान और उसके साथी इसी क्लब में छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर और वीडियो बनाकर उन्हें ब्…और पढ़ें

लव जिहाद केस में क्लब 90 पर चला बुलडोजर, अन्य ठिकानों पर होगा पुलिस एक्‍शन

Yashoraj IT Solutions

भोपाल में क्‍लब 90 पर बुलडोजर एक्‍शन हुआ है.

हाइलाइट्स

  • क्लब 90 पर बुलडोजर चलाया गया.
  • मुख्य आरोपी फरहान और साथी ब्लैकमेलिंग में शामिल थे.
  • पुलिस अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई करेगी.

भोपाल.  हिंदू छात्राओं के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग से जुड़े लव जिहाद मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को चर्चित क्लब 90 पर बुलडोजर चलवा दिया. नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्लब के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और रेस्टोरेंट को सील कर दिया. यह वही क्लब है जहां मुख्य आरोपी फरहान और उसके साथी हिंदू छात्राओं को बहला-फुसलाकर लाते थे, दुष्कर्म करते थे और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे. अब पुलिस का कहना है कि आरोपियों के अन्‍य ठिकानों, उनके मकान मालिकों और अन्‍य मददगारों पर एक्‍शन लिया जाएगा.

क्लब 90, जो टीआईटी कॉलेज के पास स्थित है, पुलिस जांच में सामने आया है कि इसे अपराधियों द्वारा यौन शोषण के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जाता था. प्रशासन की कार्रवाई से पहले महिला आयोग की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची और पीड़ित छात्राओं से बातचीत की. मुख्य आरोपी फरहान, जो दो दिन पहले पुलिस से झूमाझटकी के दौरान गोली लगने के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती था, अब डिस्चार्ज हो गया है. पुलिस अब उससे गहन पूछताछ की तैयारी में है. फरहान 6 मई तक पुलिस रिमांड पर था और इसी दौरान पुलिस उसे फरार आरोपी की तलाश में ले जा रही थी, तभी मुठभेड़ जैसी स्थिति बनी और फरहान को गोली लग गई थी.

भोपाल पुलिस अब सिर्फ क्लब 90 ही नहीं, बल्कि अन्य संदिग्ध स्थानों और किराए के मकानों की भी जांच कर रही है. पुलिस मकान मालिकों की जांच कर रही है कि क्या उन्होंने फरहान और अली जैसे अपराधियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया था या नहीं. यदि वेरिफिकेशन नहीं कराया गया और अवैध गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद चुप्पी साधी गई, तो प्रशासन उन्हें भी कार्रवाई के दायरे में लाएगा. पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्रा ने कहा है कि क्लब 90 की गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है. यदि यहां आपराधिक गतिविधियों के प्रमाण मिलते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे प्रकरण को अब संगठित आपराधिक गिरोह के रूप में देखा जा रहा है और जांच लगातार जारी है.

homemadhya-pradesh

लव जिहाद केस में क्लब 90 पर चला बुलडोजर, अन्य ठिकानों पर होगा पुलिस एक्‍शन

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar