February 21, 2026
Trending

कभी भी हमला कर सकता है… पाक के डिफेंस मिनिस्टर की अपने ही लोगों को वॉर्निंग

  • May 5, 2025
  • 0

Last Updated:May 05, 2025, 23:12 IST पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने अपने ही देश के लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भारत किसी

कभी भी हमला कर सकता है… पाक के डिफेंस मिनिस्टर की अपने ही लोगों को वॉर्निंग

Last Updated:

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने अपने ही देश के लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भारत किसी भी वक्त पर एलओसी पर हमला कर सकता है.

कभी भी हमला कर सकता है... पाक के डिफेंस मिनिस्टर की अपने ही लोगों को वॉर्निंग

Yashoraj IT Solutions

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक नई चेतावनी दी है. (Image:PTI)

हाइलाइट्स

  • पाक रक्षा मंत्री ने भारत के हमले की चेतावनी दी.
  • भारत-पाक तनाव चरम पर, सेनाएं तैयार.
  • एलओसी पर हमले की आशंका जताई गई.

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत कभी भी उनके देश की सीमा पर चढ़ाई कर सकता है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का ये बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम बिंदु पर पहुंच गया है. दोनों ओर से सेनाएं जंग की पूरी तैयारी में जुटी हैं. आसिफ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ‘ऐसी खबरें हैं कि भारत नियंत्रण रेखा के पास किसी भी स्थान पर हमला कर सकता है… नयी दिल्ली को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र को परमाणु युद्ध के कगार पर धकेलने’ का आरोप लगाया. आसिफ ने यह आरोप दोहराया कि ‘नई दिल्ली खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है.’ उन्होंने दावा किया कि ‘हमने 2016 और 2017 में संयुक्त राष्ट्र को सबूत मुहैया कराए थे, जिसमें भारत द्वारा आतंकवाद को वित्तपोषित किए जाने के वीडियो भी शामिल थे.’

आसिफ ने दोनों प्रांतों में हुई हालिया आतंकवादी घटनाओं को अफगानिस्तान से संचालित होने वाले संगठनों द्वारा अंजाम दिए जाने और उन्हें कथित तौर पर भारत का समर्थन प्राप्त होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है. आसिफ ने कहा कि ‘इस तरह की जांच से यह पता चल जाएगा कि भारत खुद या कोई आंतरिक संगठन इसमें शामिल था या नहीं और नयी दिल्ली के बेबुनियाद आरोपों के पीछे की सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी.’

‘जंग होने वाली है और ये सीरियस नहीं’, पाक‍िस्‍तान की संसद से चिल्‍लाते हुए बाहर निकले मौलाना फजलुर रहमान, जानें 5 बड़ी बातें

पिछले हफ्ते सूचना मंत्री अत्ता तरार ने कहा था कि भारत की ओर से संभावित हमले की आशंका के चलते 24-36 घंटे महत्वपूर्ण हैं. हालांकि, समय बीत गया और भारत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस बीच, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने सोमवार को एक बार फिर कहा कि पाकिस्तान अपनी ‘राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और लोगों की समृद्धि’ की रक्षा के लिए पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई करेगा.

homeworld

कभी भी हमला कर सकता है… पाक के डिफेंस मिनिस्टर की अपने ही लोगों को वॉर्निंग

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar