परदेस से लौटा पति, पत्नी को बिना लौटा घर, दरवाजा खोलते ही उड़े होश
- May 5, 2025
- 0
Last Updated:May 05, 2025, 16:58 IST Kushinagar News : कुशीनगर जनपद के रविंद्र नगर थाने के पटखौली गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गांव का
Last Updated:May 05, 2025, 16:58 IST Kushinagar News : कुशीनगर जनपद के रविंद्र नगर थाने के पटखौली गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गांव का
Last Updated:
कुशीनगर के रविंद्र नगर थाने के पटखौली गांव में पति ने की पत्नी के आशिक की हत्या..
कुशीनगर. नाजायज रिश्तों का अंत अक्सर बुरा ही होता है. कुशीनगर में भी नाजायज रिश्तों में एक युवक की हत्या हो गई. रविंद्र नगर थाने के पटखौली गांव में पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थित में देखने के बाद पति ने पत्नी के आशिक को मौत के घाट उतार दिया. मृतक के परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक मुन्ना दो दिन पूर्व अहमदाबाद से कमाकर घर लौट था और बीती रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था जहां प्रेमिका के पति ने आपत्तिजनक हाल में रंगे हाथ पकड़ लिया था.
रविन्द्र नगर थाने के पटखौली गांव निवासी मुन्ना का अपनी रिश्तेदारी की शादीशुदा महिला सीमा से पिछले पांच सालों से अवैध संबंध था. सीमा का पति नथुनी प्रसाद भी बाहर रहकर काम करता है. मुन्ना की रिश्तेदारी भी उसी घर में है इसलिए दोनों का प्रेम-प्रसंग चलता रहा. कहा जाता है नाजायज संबंधों का अंत दुखद होता है. इस मामले में भी कुछ ऐसा हुआ. सीमा का पति नथुनी भी बाहर से कमाकर घर लौटा था. अपने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी करने चला गया. इस बीच सीमा ने मौका देखकर अपने प्रेमी मुन्ना ने बीती रात फोन करके बुला लिया. काफी दिनों बाद मुन्ना अपने घर आया था. वह भी रात में ही अपनी प्रेमिका सीमा से मिलने पहुंच गया. इसी दौरान सीमा का पति नथुनी पहुंच गया. उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.
दुखी होकर SSP ऑफिस पास पहुंचा मंदिर का पुजारी, अफसरों को देखते ही रोने लगा, SO समेत समेत 3 सस्पेंड
पत्नी के शौक को पूरा करने के लिए नथुनी बाहर जाकर जी तोड़ मेहनत कर रहा था. उससे धोखा खाकर उसने अपना आपा खो दिया. नथुनी ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया. मिलकर लाठी डंडे से मुन्ना को जमकर पीटा. गंभीर से रूप से घायल मुन्ना को देखकर उसकी प्रेमिका ने मुन्ना की बहन को फोन करके पूरी घटना की जानकारी दी. परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां सीमा,उसका पति नथुनी के साथ ही कई अन्य लोग भी मौजूद थे. मुन्ना के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया.
वंदेभारत ट्रेन में सफर कर रहा था भिखारी, देखते ही गुस्से से उबल पड़ा, TT, जवाब सुन ताकता रह गया मुंह
पुलिस ने मुन्ना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर 6 लोगों को हिरासत में भी ले लिया है. सीओ सदर अभिषेक प्रताप आंजेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.
