February 19, 2026
Info Tech

क्रिप्टो मार्केट में नुकसान, बिटकॉइन का प्राइस 94,400 डॉलर से ज्यादा

  • May 5, 2025
  • 0

अमेरिका में Federal Open Market Committee (FOMC) की मीटिंग से पहले क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को गिरावट थी। FOMC की मीटिंग में इंटरेस्ट रेट्स को लेकर फैसला किया

क्रिप्टो मार्केट में नुकसान, बिटकॉइन का प्राइस 94,400 डॉलर से ज्यादा
अमेरिका में Federal Open Market Committee (FOMC) की मीटिंग से पहले क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को गिरावट थी। FOMC की मीटिंग में इंटरेस्ट रेट्स को लेकर फैसला किया जा सकता है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस एक प्रतिशत से अधिक घटा है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी नुकसान था।  

Yashoraj IT Solutions

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन 94,400 डॉलर से अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.35 प्रतिशत की गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 1,815 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, Monero, Ripple, Cronos, Elrond और BNB के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.47 प्रतिशत घटकर लगभग 2.96 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में FOMC की मीटिंग से पहले इनवेस्टर्स सतर्क हैं। बिटकॉइन के लिए 97,800 डॉलर पर रेजिस्टेंस और लगभग 92,000 डॉलर पर सपोर्ट है। बिटकॉइन ने छह महीनों में अपने एक्टिव एड्रेसेज की सबसे अधिक संख्या दर्ज की है। यह एक दिन में 9,25,000 से अधिक एड्रेसेज की थी। इससे इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ने का संकेत मिल रहा है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत और स्टॉक मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट से क्रिप्टो मार्केट में पॉजिटिव ट्रेंड है। 

हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिकी सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, “अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।” Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का पक्ष लिया गया था। यह बिटकॉइन की कुल सप्लाई का लगभग पांच प्रतिशत होगा। इससे पहले ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर साइन किए थे। अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। इसके लिए बिटकॉइन की नई खरीदारी नहीं की जाएगी। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनाए जा सकते हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar