February 19, 2026
Trending

राहुल गांधी की नागरिकता क्‍या? HC ने कहा- केंद्र कोई टाइम लिमिट नहीं बता रहा

  • May 5, 2025
  • 0

Last Updated:May 05, 2025, 14:48 IST Rahul Gandhi Citizenship News : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका को निस्तारित

राहुल गांधी की नागरिकता क्‍या? HC ने कहा- केंद्र कोई टाइम लिमिट नहीं बता रहा

Last Updated:

Rahul Gandhi Citizenship News : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका को निस्तारित कर दिया है.

राहुल गांधी की नागरिकता क्‍या? HC ने कहा- केंद्र कोई टाइम लिमिट नहीं बता रहा

Yashoraj IT Solutions

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका को निस्तारित कर दिया है.

हाइलाइट्स

  • हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की नागरिकता याचिका निस्तारित की.
  • याचिकाकर्ता अन्य कानूनी उपाय अपना सकते हैं.
  • केंद्र सरकार समय सीमा नहीं बता पाई.

लखनऊ : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दाखिल याचिका का इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने निपटारा कर दिया है. इस याचिका में राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती दी गई थी. हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता एस विग्नेश शिशिर को यह छूट दी है कि वह अन्य कानूनी वैकल्पिक उपाय अपना सकते हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस अर्जी को निस्‍तारित किए जाने के पीछे केंद्र सरकार का रुख भी रहा, जिसकी वजह से हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

जस्टिस एआर मसूदी व जस्टिस राजीव सिंह की बेंच ने कहा कि केंद्र सरकार याची की शिकायत को निस्तारित करने की कोई समय सीमा नहीं बता पा रही है. ऐसे में इस याचिका को विचाराधीन रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता. लिहाजा, याची दूसरे वैकल्पिक विधिक उपाय अपनाने के लिए स्वतंत्र है. यह कहते हुए हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका को निस्तारित कर दिया है.

homeuttar-pradesh

राहुल गांधी की नागरिकता क्‍या? HC ने कहा- केंद्र कोई टाइम लिमिट नहीं बता रहा

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar