ताजमहल घूमने आया था विदेशी, अचानक चढ़ा ऐसा जोश, लंगोट पहनकर लड़ने लगा कुश्ती
- May 5, 2025
- 0
Last Updated:May 05, 2025, 07:26 IST Agra News: ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक टॉम ने ताजमहल घूमने के बाद आगरा के दशहरा घाट पर ब्राह्मण अखाड़े में पहलवान शिवाजी दुबे के
Last Updated:May 05, 2025, 07:26 IST Agra News: ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक टॉम ने ताजमहल घूमने के बाद आगरा के दशहरा घाट पर ब्राह्मण अखाड़े में पहलवान शिवाजी दुबे के
Last Updated:
हाइलाइट्स
आगरा: ताजमहल घूमने आए ऑस्ट्रेलिया के एक पर्यटक ने शनिवार को भारतीय परंपरा और देसी खेल में जबरदस्त रुचि दिखाई. ताजमहल के दीदार के बाद जब ऑस्ट्रेलिया से आए टॉम की नजर दशहरा घाट के पास स्थित ब्राह्मण अखाड़े पर पड़ी, तो उनका दिल कुश्ती देखने को नहीं बल्कि खुद आजमाने को मचल उठा. देसी अंदाज़ में लंगोट पहनकर उन्होंने अखाड़े में उतरकर पहलवान शिवाजी दुबे के साथ 8 से 10 मिनट तक दांव-पेच आजमाए.
देसी और विदेशी पहलवान में हुए दो-दो हाथ
हालांकि टॉम यह मुकाबला जीत नहीं सके, लेकिन उन्होंने भारतीय अखाड़े की परंपरा को नजदीक से जाना और सीखने का प्रयास किया. कुश्ती देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और इस दिलचस्प भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
अपने जर्मन मित्र के साथ ताजमहल घूमने आए टॉम
टॉम अपने जर्मन मित्र के साथ ताजमहल देखने आए थे. ताजमहल देखने के बाद वह दशहरा घाट की तरफ निकले. पास ही में देसी अखाड़ा चलता है. देसी अखाड़े को देखकर टॉम वहां पहुंचे .अखाड़े के संचालक सुंदर दुबे ने बताया कि टॉम ने अखाड़े के नियमों का पालन करते हुए लंगोट बांधी और भारतीय कुश्ती के कुछ गुर भी सीखे.
बृज के कल्चर से बहुत प्रभावित हुए पर्यटक
भारतीय संस्कृति और खेल भावना से अभिभूत होकर टॉम ने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन का बेहद खास पल रहा. उन्हें यह देसी अखाड़ा और उसके दाव पेच बहुत अच्छे लगे. यही वजह थी कि वह खुद इस अखाड़े में उत्तर पड़े वे भारतीय कल्चर से बहुत प्रभावित हुए.
