February 21, 2026
Trending

क्रूड 60 से नीचे फिर 82 पैसे तक महंगा हुआ पेट्रोल, देखें ताजा रेट

  • May 5, 2025
  • 0

Last Updated:May 05, 2025, 06:57 IST Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा

क्रूड 60 से नीचे फिर 82 पैसे तक महंगा हुआ पेट्रोल, देखें ताजा रेट

Last Updated:

Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है. आज कई शहरों में तेल के दाम बढ़ गए हैं, जबकि ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड का भाव और नीचे …और पढ़ें

क्रूड 60 से नीचे फिर 82 पैसे तक महंगा हुआ पेट्रोल, देखें ताजा रेट

Yashoraj IT Solutions

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दिख रही है.

हाइलाइट्स

  • ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतें घटीं.
  • गाजियाबाद में पेट्रोल 82 पैसे महंगा हुआ.
  • दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट का सि‍लसिला जारी है, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर असका कोई असर नहीं दिख रहा. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार सुबह देशभर में जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में उछाल दिख रहा है. आज यूपी और बिहार से लेकर देश के कई शहरों में तेल के रेट बढ़ गए हैं. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 94.27 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 12 पैसे चढ़ा और 88.01 रुपये लीटर पहुंच गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 82 पैसे चढ़कर 95.40 रुपये और डीजल 93 पैसे महंगा होकर 88.60 रुपये लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 50 पैसे गिरकर 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 47 पैसे सस्‍ता होकर 92.09 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब ढाई डॉलर टूटकर 59.12 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बड़ी गिरावट के साथ 56.056 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– गाजियाबाद में पेट्रोल 95.40 रुपये और डीजल 88.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– नोएडा में पेट्रोल 94.27 रुपये और डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 92.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

homebusiness

क्रूड 60 से नीचे फिर 82 पैसे तक महंगा हुआ पेट्रोल, देखें ताजा रेट

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar