February 22, 2026
Trending

भारत से मुकाबले के लिए नजम सेठी का शर्मनाक बयान, कराची पहुंचा तुर्की का जहाज

  • May 5, 2025
  • 0

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान

भारत से मुकाबले के लिए नजम सेठी का शर्मनाक बयान, कराची पहुंचा तुर्की का जहाज

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है, वहीं भारत ने बागलिहार बांध से चिनाब नदी का पानी रोककर बड़ा कदम उठाया है. दूसरी ओर, पाकिस्तान में घबराहट साफ दिख रही है. पीओके में राशन जमाखोरी से लेकर इमरान खान की पार्टी पीटीआई का सरकार की ब्रीफिंग से इनकार तक… वहां के नेताओं की बेचैनी को साफ दिख रहे हैं. इस बीच नवाज शरीफ के करीबी सीनियर पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी ने अमेरिका में भारतीय प्रभाव का मुकाबला करने के लिए शर्मनाक सलाह दी है.

Yashoraj IT Solutions

आइए, भारत-पाक तनाव से जुड़ी दिन की 10 बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सख्त चेतावनी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा, ‘हम मुंहतोड़ जवाब देंगे. देश पीएम की कार्यशैली से परिचित है, हर कोई मोदी को जानता है. पाकिस्तान को वैसा ही जवाब दिया जाएगा, जैसा देश चाहता है.’ यह बयान भारत की सख्त नीति को दर्शाता है.

कांग्रेस नेता अजय राय ने राफेल पर कसा तंज
यूपी कांग्रेस के नेता अजय राय के खिलौना विमान के बहाने राफाल पर तंज कसा है. बीजेपी ने कांग्रेस को पाकिस्तान का प्रवक्ता बताकर सेना के शौर्य के अपमान का आरोप लगाया. प्रियंका गांधी ने राय के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा, ‘पार्टी CWC में अपनी आधिकारिक राय दे चुकी.’

भारत ने बगलिहार बांध से रोका चिनाब का पानी
भारत ने बागलिहार बांध से चिनाब नदी का पानी रोक दिया. न्यूज18 इंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, रामबन में बांध के गेट बंद होने से चिनाब नदी में पानी का प्रवाह कम हो गया. अखनूर में भी चिनाब का जल स्तर घट गया है. यह कदम इंडस जल संधि के निलंबन के बाद भारत की रणनीति का हिस्सा है.

ब्रिटेन में पाक राजदूत की धमकी
ब्रिटेन में पाकिस्तानी राजदूत मोहम्मद फैसल ने कहा, ‘कश्मीर मुद्दा सुलझाना होगा, नहीं तो फिर कोई वाकया हो जाएगा.’ इस बयान को भारत ने गैर-जिम्मेदाराना करार दिया. भारत ने कहा कि कश्मीर उसका आंतरिक मामला है.

ईरान के विदेश मंत्री का पाकिस्तान दौरा
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची आज पाकिस्तान के दौरे पर हैं. ईरान ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी, लेकिन भारत ने इसे ठुकरा दिया. भारत का कहना है कि यह उसका द्विपक्षीय मामला है.

PTI ने ठुकराई सरकार की ब्रीफिंग
इमरान खान की पार्टी PTI ने मौजूदा तनाव पर पाकिस्तान सरकार की ब्रीफिंग में शामिल होने से इनकार कर दिया. PTI ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाने की माँग की थी, जिसे सरकार ने ठुकरा दिया. इसके बाद PTI ने यह फैसला लिया.

तुर्की का नेवल शिप कराची पहुंचा
तुर्की ने अपना नेवल शिप टीसीजी बुयकाडा कराची भेजा. पाकिस्तानी सेना ने प्रेस रिलीज में कहा, ‘तुर्की नौसेना का जहाज सद्भावना यात्रा पर कराची पहुंचा, जहां उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.’ यह कदम पाकिस्तान को समर्थन देने की कोशिश माना जा रहा है.

नजम सेठी का शर्मनाक बयान
नवाज शरीफ के करीबी सीनियर पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी ने अमेरिका में भारतीय प्रभाव का मुकाबला करने के लिए शर्मनाक सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘हमें ऐसी महिलाओं को भेजना चाहिए जो ‘पब जा सकें’ और अपने आकर्षण से अमेरिकी थिंक टैंक को प्रभावित कर सकें.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

POK में राशन जमाखोरी, सेना की लूट
भारत के संभावित हमले से डरा पाकिस्तान अब POK में राशन की भारी जमाखोरी कर रहा है. सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना POK के कश्मीरियों से उनका राशन लूट रही है. इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है.

समर्थन की तलाश में पाकिस्तानी नेता
भारत के सख्त एक्शन से खौफ में पाकिस्तानी नेता समर्थन के लिए दर-दर भटक रहे हैं. पाकिस्तान सरकार में गृहमंत्री मोहसिन नकवी ओमान पहुंचे, जहाँ उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की स्थिति की जानकारी दी. पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कोशिश में है.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar