February 22, 2026
Trending

वृश्चिक वालों के लिए आज इतने बजे तक का समय है खराब, दुश्मन कर सकता है घात

  • May 5, 2025
  • 0

Last Updated:May 05, 2025, 00:06 IST scorpio horoscope today: आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को शिव आराधना करने से भी सफलता मिलेगी. आज शिव की पूजा

वृश्चिक वालों के लिए आज इतने बजे तक का समय है खराब, दुश्मन कर सकता है घात

Last Updated:

scorpio horoscope today: आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को शिव आराधना करने से भी सफलता मिलेगी. आज शिव की पूजा अर्चन करने के साथ आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को सफेद रंग का……

X

Yashoraj IT Solutions
Darbhanga 

Darbhanga 

दरभंगा: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, आज 5 मई 2025 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, उनके क्या योग बन रहे हैं और क्या आज का दिन शुभकारक रहेगा या फिर अशुभ कारक. इन सभी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे. इस बारे में हमने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष , डॉक्टर कुणाल कुमार झा से जानकारी ली है.

डॉक्टर कुणाल बताते हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज यानी 5 मई 2025 दिन सोमवार का जो समय है वह शाम के 6 बजकर 9 मिनट तक अंतर घात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि वाला होगी. इस अवधि तक के लिए वृश्चिक राशि के जातक शोकाकुल रहेंगे और दांपत्य जीवन के सुखों में बाधा उत्पन्न होगी. इसके साथ ही वृश्चिक राशि के जातक आज उग्र रूप में यानी यानी उग्र स्वभाव के दिख सकते हैं क्योंकि ऐसा योग बन रहा है. उन्होंने बताया कि शाम 6 बजकर 9 मिनट के बाद सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी.

सुखों की बात करें तो पुत्र से सुख की प्राप्ति होने का योग है और समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी. इसके साथ ही सभी प्रकार के कार्यों में विजय की प्राप्ति कारक योग भी बन रहा है. अतः अशु दोष के शांति के लिए आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ या नहीं तो कम से कम दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ अवश्य करें.

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को शिव आराधना करने से भी सफलता मिलेगी. आज शिव की पूजा अर्चन करने के साथ आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को सफेद रंग का वस्त्र धारण करना शुभ होगा. इसके साथ आज के दिन इस राशि के जातक को दही और सफेद फूल किसी ब्राह्मण को दान में देना भी शुभ कारक होगा. इसलिए वृश्चिक राशि के जातक अपने अशुभत्व जन्य दोष के शांति के लिए डॉक्टर कुणाल कुमार झा के बताए गए उपायों को कर सकते हैं. इससे वृश्चिक राशि के जातक के जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी. कई बार ग्रह और नक्षत्र बिगड़ने की वजह से भी व्यक्ति की परेशानी बढ़ी रहती है. उन तमाम चीजों से बचने के लिए जरूरी उपाय बेहतर और कारगर होते हैं.

homebihar

वृश्चिक वालों के लिए आज इतने बजे तक का समय है खराब, दुश्मन कर सकता है घात

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar