कानपुर भीषण अग्निकांड: अवैध जूता फैक्ट्री खाक, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
- May 4, 2025
- 0
Last Updated:May 04, 2025, 23:39 IST कानपुर के चमनगंज में पांच मंजिला इमारत में आग लगी, जिसमें अवैध जूते का कारखाना था. मुख्यमंत्री योगी ने राहत कार्य तेज
Last Updated:May 04, 2025, 23:39 IST कानपुर के चमनगंज में पांच मंजिला इमारत में आग लगी, जिसमें अवैध जूते का कारखाना था. मुख्यमंत्री योगी ने राहत कार्य तेज
Last Updated:

हाइलाइट्स
कानपुर. चमनगंज थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. इस इमारत में अवैध रूप से एक जूते का कारखाना संचालित हो रहा था. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए.
स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत के अंदर अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. फायर ब्रिगेड की टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. हालांकि, आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
