February 22, 2026
Trending

पुलिस चौकी के बाहर 2 दिन पड़ी रही लाश, अंजान रही यूपी की खाकी, बदबू आने पर…

  • May 4, 2025
  • 0

Last Updated:May 04, 2025, 23:04 IST Bareilly Latest News: यूपी के बरेली से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां पुलिस चौकी के बाहर सिपाही

पुलिस चौकी के बाहर 2 दिन पड़ी रही लाश, अंजान रही यूपी की खाकी, बदबू आने पर…

Last Updated:

Bareilly Latest News: यूपी के बरेली से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां पुलिस चौकी के बाहर सिपाही की लाश पड़ी रही और किसी को इसकी खबर भी नहीं हुई. आइए जानते हैं पूरा मामला.

पुलिस चौकी के बाहर 2 दिन पड़ी रही लाश, अंजान रही यूपी की खाकी, बदबू आने पर...

Yashoraj IT Solutions

सिपाही की मौत.

रिपोर्ट: रामविलास सक्सेना

बरेली. यूपी के बरेली में 2 दिन से पुलिस की नाक के नीचे उनके अपने ही सिपाही की लाश पड़ी रही और पुलिस बेखबर रही. इतना ही नहीं पुलिस के साथ-साथ सिपाही के परिजन भी बेखबर रहे कि आखिर घर का मुखिया कहां है. जब लाश से बदबू आई तो पुलिस ने उसे अज्ञात शव की तरह मोर्चरी को भेज दिया. लेकिन जब उसकी पहचान पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संजय के रूप में हुई तो पुलिस के पांव के नीचे की जमीन खिसक गई. फिलहाल, अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है कि आखिर संजय की मौत के पीछे की हकीकत क्या है.

संजय संभल जिला के रजपुरा गांव के रहने वाले हैं और बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में नकटिया पुलिस चौकी के पास एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं. सिपाही संजय आजकल बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे. लेकिन संजय 2 दिन पहले अचानक से लापता हो गए. जिसकी सूचना ना तो परिवार वालों ने पुलिस को दी और ना ही पुलिसवालों ने यह पता लगाने की कोशिश की, कि आखिर उनका जवान कहां है. कल 3 अप्रैल की शाम को एक लाश थाना कैंट इलाके में नकटिया पुलिस चौकी के करीब पुल के पास से बरामद हुई.

ठसक से जयपुर पहुंचे विधायक, गाड़ी में बैठकर जैसे ही खोला बैग, झट से प्रकट हुई ACB, और फिर…

पुलिस ने उस अज्ञात लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लेकिन बाद में उनकी पहचान सिपाही संजय के रूप में हुई, जो पिछले दो दिन से अपने घर से लापता थे. लेकिन इसके बावजूद संजय को ढूंढने की कोशिश नहीं की गई. फिलहाल, अब पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है कि आखिर संजय की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है? लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर परिवार और पुलिस के लोग इतने बेपरवाह कैसे हो गए की 2 दिन तक संजय की गुमशुदगी को लेकर कोई छानबीन नहीं की गई. बल्कि पूरे मामले को छुपाए और दबाए बैठे रहे. तो अब देखना यह है कि क्या संजय की मौत का राज पर्दाफास हो पाएगा या फिर वह पुलिस की जांच तक सीमित होकर फाइलों में ही दब कर रह जाएगा.

homeuttar-pradesh

पुलिस चौकी के बाहर 2 दिन पड़ी रही लाश, अंजान रही यूपी की खाकी, बदबू आने पर…

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar