KKR vs RR LIVE: रसेल ने 18वें ओवर में मारे लगातार तीन छक्के, स्कोर 175 के पार
- May 4, 2025
- 0
नई दिल्ली. साल 2024 की चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टक्कर ईडन गार्डंस स्टेडियम में जारी है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही
नई दिल्ली. साल 2024 की चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टक्कर ईडन गार्डंस स्टेडियम में जारी है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही
नई दिल्ली. साल 2024 की चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टक्कर ईडन गार्डंस स्टेडियम में जारी है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही कोलकाता को हर हाल में जीत चाहिए. एक हार और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म. राजस्थान की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. केकेआर को अभी भी चार मैच खेलने हैं, जिसमें दो घरेलू मैदान पर होंगे.
केकेआर का स्कोर 150 रन के पार
17.2 ओवर में अंगकृष रघुवंशी ने महीश तीक्षणा की गेंद पर चौके के साथ केकेआर का स्कोर 153 रन कर दिया. रघुवंशी इस बाउंड्री के साथ 43 रन पर पहुंचे तो आंद्रे रसेल 17 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं. इस बीच कप्तान अजिंक्य रहाणे 24 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए. 13वें ओवर में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया.
केकेआर का स्कोर 100 रन के पार
कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी जम चुकी है. पिच काफी धीमी है. गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आ रही. स्पिनर्स का रोल काफी अहम हो सकता है.
गुरबाज 35 रन बनाकर आउट
कोलकाता को दूसरा झटका लग चुका है. रहमनुल्लाह गुरबाज 25 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. 7.2 ओवर में 69 रन पर कोलकाता का विकेट गिरा. स्पिनर महीथ तीक्षणा की बॉल पर स्विप मारने के चक्कर में वह डीप मिड विकेट बाउंड्री पर लपके गए. इस तरह उनके दोनों ओपनर्स डगआउट में वापस लौट गए.
पांच ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर- 43-1
दूसरे ही ओवर में सुनील नरेन का विकेट खोने के बाद कोलकाता को कप्तान अजिंक्य रहाणे और गुरबाज का साथ मिल रहा है. दोनों मिलकर रन गति बढ़ा रहे हैं. राजस्थान इस जोड़ी को खतरनाक बनने से पहले रोकना चाहेगी.
सुनील नरेन 11 रन बनाकर आउट
केकेआर को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा. मीडियम पेसर युद्धवीर सिंह ने धीमी पिच पर स्लोअर बॉल फेंकी. निशाना स्टंप पर था, जिसे खेलने के लिए सुनील नरेन ने पहले बल्ला घूमा दिया था. नतीजा उनकी गिल्लियां बिखर गई. 13 रन पर कोलकाता को पहला झटका लगा.
कोलकाता ने जीता टॉस
फिलहाल प्वाइंट टेबल में 7वें स्थान पर मौजूद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. रहाणे ने अपनी टीम में बदलाव किए हैं. मोईन अली और रमनदीप सिंह की वापसी हुई है. राजस्थान रॉयल्स ने तीन बदलाव करते हुए कुणाल सिंह राठौड़, युद्धवीर सिंह चरक और वानिंदु हसरंगा को शुरुआती एकादश में शामिल किया है.
कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोईन अली, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: मनीष पांडे, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनीत सिसोदिया
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीथ तीक्षणा, युद्धवीर सिंह, आकाश मधवाल
इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, अशोक शर्मा, क्वेन मफाका
राजस्थान प्लेऑफ से बाहर
चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और ऐसे में वे बिना किसी खास दबाव के मैदान पर उतरेंगी जिससे निपटना केकेआर के लिए आसान नहीं होगा.
