Samsung ने Rs 31,490 से शुरू होने वाले नए QLED, Crystal 4K TV किए लॉन्च, जानें फीचर्स
- May 4, 2025
- 0
Samsung ने भारत में अपनी नई स्मार्ट TV रेंज लॉन्च की है। इसमें नई QLED QEF1 सीरीज और Crystal 4K UHD सीरीज के TV शामिल किए गए हैं।
Samsung ने भारत में अपनी नई स्मार्ट TV रेंज लॉन्च की है। इसमें नई QLED QEF1 सीरीज और Crystal 4K UHD सीरीज के TV शामिल किए गए हैं।
सैमसंग के इन टीवी की कीमत की बात करें तो UHD मॉडल्स को Rs 31,490 की शुरुआती कीमत से खरीदा जा सकता है। जबकि QLED मॉडल्स को Rs 39,990 की शुरुआती कीमत से खरीदा जा सकता है। खरीद के लिए टीवी Amazon, Flipkart, और Samsung.com पर उपलब्ध होंगे।
Samsung QEF1 QLED सीरीज में कंपनी ने Quantum Dot टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह टीवी 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम प्रड्यूस कर सकता है। इसके साथ ही टीवी के लिए दावा किया गया है यह Cadmium रहित मॉडल है और इसमें कोई नुकसानदेय मैटिरियल इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह सेफ्टी के साथ-साथ कलर एक्यूरेसी भी प्रदान करता है।
QEF1 QLED में Samsung Q4 AI प्रोसेसर लगा है। यह विजुअल और साउंड को रियल टाइम में एडजस्ट कर सकता है। यह दृश्यों, चेहरों, वस्तुओं आदि की पहचान कर सकता है और पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाते हुए इसे 4K तक अपस्केल कर सकता है। कंपनी के अनुसार, ये टीवी Pantone Validated हैं यानी टीवी पर जो कलर दिखते हैं वे असल दुनिया से काफी हद तक मेल खाते नजर आते हैं।
Samsung Vision AI का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। टीवी पर क्या देखा जा रहा है और रूम के हालात कैसे हैं, उसके आधार पर टीवी खुद ही सीख लेता है कि उसे पिक्चर और साउंड को कैसे एडजस्ट करना है। Samsung Knox Security सपोर्ट भी इसमें है जिससे यूजर डेटा और कनेक्टेड डिवाइसेज को प्रोटेक्शन मिलता है।
Crystal 4K UHD सीरीज के तहत कंपनी ने UE81, UE84, और UE86 मॉडल्स को लॉन्च किया है। इनमें Crystal Processor 4K का इस्तेमाल किया गया है जो शार्पनेस और कलर मैपिंग को बेहतर बनाता है। ये 4K अपस्केलिंग फीचर के साथ आते हैं और लो-क्वालिटी कंटेंट को भी सुधार सकते हैं।
टीवी में OTS Lite (Object Tracking Sound Lite) फीचर भी दिया गया है। यह AI की मदद से ऑन-स्क्रीन एक्शन के हिसाब से साउंड को सिंक करता है। इसके अलावा इन टीवी में बिल्ट-इन वॉइस असिस्टेंट जैसे Alexa और Bixby का सपोर्ट भी दिया गया है।
