किसी भी कला के हैं माहिर, यहां करा लें रजिस्ट्रेशन, बिहार सरकार करेगी बहुत मदद
- May 4, 2025
- 0
Last Updated:May 04, 2025, 12:50 IST Bihar artist registration portal: इसके वेबसाइट पर जाकर कोई भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है और अपने बारे में वहां बता सकता है.
Last Updated:May 04, 2025, 12:50 IST Bihar artist registration portal: इसके वेबसाइट पर जाकर कोई भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है और अपने बारे में वहां बता सकता है.
Last Updated:
भोजपुर: कलाकारों को बेहतर मंच मिले तो उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने दोनों का मौका मिलेगा. इससे वह बड़े लेवल पर अपना टैलेंट दिखा सकेंगे और उन्हें पहचान मिलेगी. इसके लिए बिहार सरकार ने एक पोर्टल शुरू किया है. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने राज्य के कलाकारों के लिए एकीकृत बिहार कलाकार पंजीयन पोर्टल शुरू किया है. भोजपुर जिले के चित्रकार, शिल्पकार, लेखक, नृत्यकार, गायक, वादक, रंगकर्मी और फोटोग्राफर या कोई भी कलाकार इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. पंजीकरण के बाद कलाकारों को एक यूनिक आईडी दी जाएगी. इसका उपयोग विभागीय योजनाओं, अनुदानों और प्रदर्शनों में किया जाएगा.
पोर्टल का उद्देश्य कलाकारों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है. इसके साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं और पुरस्कारों से जोड़ना है. सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी का मौका भी मिलेगा. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने इसके लिए निर्देश पत्र जारी किया है. समूह कलाकारों के लिए भी पंजीकरण की सुविधा दी गई है. कलाकार अपने मोबाइल नंबर से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
बिहार आर्टिस्ट रजिस्ट्रेशन पोर्टल (https://artistregistration.bihar.gov.in) के जरिए राज्य के शास्त्रीय, लोक, समकालीन, दृश्य और प्रदर्शन कलाओं से जुड़े कलाकार अब आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं. पंजीकरण की प्रक्रिया बेहद सरल और सहज बनाई गई है. कलाकारों को उनके मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी. हर रजिस्टर्ड कलाकार को एक विशिष्ट पहचान संख्या (यूनिक आईडी) दी जाएगी, जो भविष्य में सरकारी योजनाओं, पुरस्कारों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों में भागीदारी के लिए अनिवार्य होगी.
इस पोर्टल से कलाकारों को सही पहचान मिलेगी और सरकार को भी यह जानने में भी सहूलियत होगी कि कहां किस क्षेत्र से जुड़े कलाकार हैं. इससे सरकार उनको जरूरी सहयोग कर पाएगी. इस अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव प्रणव कुमार, आर्कियोलॉजी म्यूजियम की निदेशक रचना पाटिल, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक रूबी, भारतीय नृत्य कला मंदिर की प्रशासी पदाधिकारी कहकशां के साथ ही विभाग के ही अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.
कला संस्कृति विभाग की अधिकारी अनुप्रिया ने लोकल 18 को बताया कि राज्य सरकार के इस पहल से पूरे बिहार के कलाकारों का सम्मान बढ़ेगा. उनको उचित प्लेटफार्म, उचित मानदेय और उचित सम्मान मिल सकेगा. अधिकारी ने आगे कहा कि यह पोर्टल बहुत ही सरल है. इसके वेबसाइट पर जाकर कोई भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है और अपने बारे में वहां बता सकता है. इसके बाद यह डाटा जिला प्रशासन के पास सुरक्षित रहेगा. जब भी जिला प्रशासन को कलाकारों की जरूरत पड़ेगी तो उसे निकाल कर संबंधित कलाकार से संपर्क किया जाएगा और उनको उनको कला प्रदर्शित करने के लिए मंच दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें सम्मान भी दिया जाएगा और उनके टैलेंट की कदर की जाएगी.
