एक्ने और पिंपल्स से हैं परेशान? चेहरे पर लगाएं मसाला फेस पैक, जानें तरीका
- May 4, 2025
- 0
Last Updated:May 04, 2025, 10:46 IST Face Pack For Acne Pimple: अगर आपको बार-बार पिंपल्स और एक्ने की समस्या होती है और ये चेहरे पर दाग छोड़ जाते
Last Updated:May 04, 2025, 10:46 IST Face Pack For Acne Pimple: अगर आपको बार-बार पिंपल्स और एक्ने की समस्या होती है और ये चेहरे पर दाग छोड़ जाते
Last Updated:
हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का उपयोग करें तो आपकी त्वचा साफ, दमकती और हेल्दी नजर आएगी.
हाइलाइट्स
Bay Leaf And Cinnamon Face Pack: अगर आप चेहरे पर बार-बार होने वाले पिंपल्स और एक्ने से परेशान हैं और चेहरे की रंगत निखारना चाहते हैं, तो घरेलू नुस्खों(Home Remedies) की मदद से इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. बाजार में भले ही कई फेस पैक मौजूद हों, लेकिन एक्ने पिंपल्स के लिए घर पर तैयार किया गया नेचुरल फेस पैक ज्यादा असरदार होता है. ऐसा ही एक असरदार पैक है ‘तेजपत्ता और दालचीनी फेस पैक’. इसे आप बड़ी आसानी से घर पर बना सकते हैं और स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं. बेदाग और चमकदार त्वचा के लिए यह फेस पैक काफी चमत्कारी होता है.
तेजपत्ता और दालचीनी फेस पैक बनाने की विधि:
एक बाउल में दो चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच तेजपत्ता पाउडर, दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं. अगर पेस्ट गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा कच्चा दूध डालें. इसे अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें. पैक को साफ चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें. फिर ठंडे पानी से धो लें और कोई माइल्ड मॉइश्चराइजर लगा लें.
तेजपत्ता-दालचीनी फेस पैक के फायदे:
पिंपल्स से राहत: दालचीनी के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मुंहासों को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं.
झुर्रियों से बचाव: तेजपत्ता और दालचीनी में मौजूद पोषक तत्व स्किन को टाइट और यंग बनाते हैं.
इवन स्किन टोन: नींबू, शहद और दालचीनी मिलकर स्किन को एक समान टोन देने में मदद करते हैं और दाग-धब्बे हल्के करते हैं.
बरतें ये सावधानियां:
इस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर त्वचा पर जलन, खुजली या कोई एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल न करें. जिनकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका उपयोग करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मलाई लगाएं या दही? जानें आपकी त्वचा के लिए क्या है अधिक फायदेमंद! त्वचा पर निखार के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का उपयोग करें तो आपकी त्वचा साफ, दमकती और हेल्दी नजर आएगी.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
