February 22, 2026
Trending

'रेट्रो'-'हिट 3' को 'रेड 2' ने दी पटखनी, अजय की फिल्म का तूफान, की इतनी कमाई

  • May 4, 2025
  • 0

Last Updated:May 04, 2025, 08:06 IST Raid 2 Vs Retro Vs Hit 3 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस तूफान जारी है.

'रेट्रो'-'हिट 3' को 'रेड 2' ने दी पटखनी, अजय की फिल्म का तूफान, की इतनी कमाई

Last Updated:

Raid 2 Vs Retro Vs Hit 3 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस तूफान जारी है. तीसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. इसके बाद नानी की ‘हिट 3’ ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया. सूर्या की ‘रेट्रो’ …और पढ़ें

'रेट्रो'-'हिट 3' को 'रेड 2' ने दी पटखनी, अजय की फिल्म का तूफान, की इतनी कमाई

Yashoraj IT Solutions

अजय देवगन और रितेश देशमुख की ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान.

मुंबई. Raid 2 Vs Retro Vs Hit 3 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर ‘रेड 2’ ने वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्शन किया. ‘रेड 2’ ने तीसरे दिन लगभग ओपनिंग डे जितनी कमाई की. फिल्म ने 3 में लगभग 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. ‘रेड 2’ के साथ रिलीज हुईं पैन इंडिया फिल्म ‘हिट 3: द थर्ड केस’ और ‘रेट्रो’ का कलेक्शन कम रहा. सूर्या की ‘रेट्रो’ को तो वीकेंड का भी फायदा नहीं मिला और तीसरे दिन इसने सिंगल डिजिट में कमाई की. वहीं, ‘हिट 3’ ने तीन दिन में 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. कुल मिलाकर अजय ने साबित कर दिया है कि वह बॉक्स ऑफिस के रियल ‘सिंघम’ हैं.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने तीसरे दिन 18 करोड़ रुपए का अनुमानित कलेक्शन किया. जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपए और ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ रुपए कमाए थे. फिल्म ने तीन दिन में 49.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन भारत में कर लिया है. ‘रेड 2’ साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म रेड का सीक्वल है. दोनों ही फिल्मों को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है.

वहीं, बात करें सूर्या और पूजा हेगड़े स्टारर ‘रेट्रो’ का तीसरे दिन कलेक्शन काफी कम हुआ. हालांकि फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया था, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाया. ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म दूसरे दिन 7.75 करोड़ रुपए और तीसरे दिन भी 7.75 करोड़ रुपए कमा सकी. इस पैन इंडिया फिल्म ने तीसरे दिन 34.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

homeentertainment

‘रेट्रो’-‘हिट 3’ को ‘रेड 2’ ने दी पटखनी, अजय की फिल्म का तूफान, की इतनी कमाई

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar