February 22, 2026
Trending

दूल्हे ने आंगन में रचाया ब्‍याह, बचे पैसों से जो किया- हर गांववाला दे रहा दुआ

  • May 4, 2025
  • 0

Last Updated:May 04, 2025, 00:36 IST Maharashtra News Today: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के श्रीकांत एकुडे ने शादी में खर्च होने वाले पैसे से सड़क निर्माण करवाया, जिससे

दूल्हे ने आंगन में रचाया ब्‍याह, बचे पैसों से जो किया- हर गांववाला दे रहा दुआ

Last Updated:

Maharashtra News Today: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के श्रीकांत एकुडे ने शादी में खर्च होने वाले पैसे से सड़क निर्माण करवाया, जिससे गांव के लोग आसानी से खेतों तक पहुंच सकें. उन्होंने 90 पौधे भी लगाए.

दूल्हे ने आंगन में रचाया ब्‍याह, बचे पैसों से जो किया- हर गांववाला दे रहा दुआ

Yashoraj IT Solutions

युवक ने मिसाल पेश की. (Representational Picture)

हाइलाइट्स

  • श्रीकांत ने शादी के पैसे से सड़क बनवाई.
  • शादी में 90 पौधे भी लगाए गए.
  • गांव के लोग अब आसानी से खेतों तक पहुंच सकते हैं.

Maharashtra News Today: हमने और आपने कई भव्‍य शादियां देखी होंगी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां शख्‍स ने बेहद साधारण तरीके से घर के आंगन में अपनी शादी की. शादी में लगने वाले पैसे का इस्‍तेमाल कर शख्‍स ने सड़क का निर्माण करवा दिया. इस सड़क का इस्‍तेमाल कर अब लोग गांव से आसानी से अपने खेतों तक पहुंच पा रहे हैं. वरोरा तहसील के सुसा गांव के श्रीकांत एकुडे ने 28 अप्रैल को एक सादे समारोह में अंजलि से विवाह किया. कृषि में पोस्‍ट ग्रेजुएशन कर चुके श्रीकांत ने कहा कि उन्होंने रिश्तेदारों से पारंपरिक उपहार स्वीकार करने के बजाय इस अवसर पर लगभग 90 पौधे लगाए.

श्रीकांत ने बताया कि जब उनकी शादी की योजना बनाई जा रही थी तो उन्होंने अनुरोध किया था कि पारंपरिक तरीके से समारोहों और दावतों पर पैसा खर्च न किया जाए. अपने परिवार के सदस्यों और मेहमानों को राजी करने के बाद उन्होंने 50,000 रुपये एकत्र किए और इसका उपयोग लगभग 600 मीटर लंबी सड़क बनाने में किया, ताकि उनके गांव के लोग बिना किसी कठिनाई के अपने खेतों तक पहुंच सकें. श्रीकांत ने बताया, ‘मानसून के दौरान हमारे गांव से खेतों तक जाने वाला रास्ता बहुत खराब हो जाता था. लोगों के लिए अपने खेतों तक पहुंचना लगभग असंभव हो जाता था.

मानसून में खेत जाने में आती थी दिक्‍कत
स्थानीय लोगों और ग्राम पंचायत की मदद से हमने सड़क बनवाई.’ श्रीकांत ने आगे बताया कि लोग उपकरण, बर्तन और फर्नीचर जैसे उपहारों पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन उन्होंने अपने मेहमानों से कहा कि वे उनके लिए ऐसी कोई चीज न खरीदें. श्रीकांत ने कहा, ‘हमने सुसा गांव में पौधे लगाने के लिए धन जुटाया, जहां 36 विभिन्न प्रकार के फलों के पेड़ लगाए गए.’

homemaharashtra

दूल्हे ने आंगन में रचाया ब्‍याह, बचे पैसों से जो किया- हर गांववाला दे रहा दुआ

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar