February 21, 2026
Trending

Pahalgam attack : अयोध्या में अनूठा विरोध, पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

  • May 3, 2025
  • 0

Last Updated:May 03, 2025, 15:09 IST Pahalgam terror attack : पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर हर दिन किसी न किसी शहर में प्रदर्शन हो रहा है. गली-गली

Pahalgam attack : अयोध्या में अनूठा विरोध, पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

Last Updated:

Pahalgam terror attack : पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर हर दिन किसी न किसी शहर में प्रदर्शन हो रहा है. गली-गली रैलियां निकाली जा रही हैं. अयोध्या में शत्रु संहारणाय महायज्ञ का आयोजन किया गया.

X

Yashoraj IT Solutions
यज्ञ

यज्ञ अनुष्ठान

हाइलाइट्स

  • अयोध्या में पहलगाम हमले के विरोध में यज्ञ अनुष्ठान.
  • भारतीय सेना की अजेय शक्ति के लिए तपस्वी छावनी में यज्ञ.
  • देशभर में पहलगाम घटना के बाद आक्रोश और प्रदर्शन.

Pahalgam terror attack/अयोध्या. पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा. पाकिस्तान के प्रति इतना गुस्सा भरा है कि लोग प्रतिशोध की आग में जल रहे हैं. हर रोज किसी न किसी शहर में प्रदर्शन हो रहा है और रैलियां निकाली जा रही हैं. इसी क्रम में अयोध्या में अनूठे तरीके से गुस्सा निकाला गया है. भारतीय सेना के अजेय रहने और देश के सभी शत्रुओं के समूल नाश की मनोकामना के साथ अयोध्या के तपस्वी छावनी पर धार्मिक अनुष्ठान किया गया. इसमें सर्व शत्रु संहारणाय महायज्ञ का आयोजन हुआ. इस दौरान वैदिक विद्वानों की मौजूदगी में तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर और साधु संतों ने आहुतियां डालीं और भारत के समस्त शत्रुओं के नाश के लिए यज्ञ किया गया.

गली-गली आक्रोश

पहलगाम की घटना के बाद से ही देश की गली-गली में आक्रोश देखा जा रहा है. धर्म नगरी अयोध्या में भी पहलगाम की घटना के प्रतिरोध को लेकर लगातार मांग उठती रही है. कहीं पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए, तो कहीं पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा गया. अब धर्माचार्यों ने अपनी तरह से भारतीय सेना की अजेय शक्ति और भारत के शत्रुओं के नाश के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया.

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि देश के शत्रु के शमूल नाश के लिए सर्व शत्रु संहारणाय महायज्ञ का आयोजन किया गया है. परमहंस आचार्य के अनुसार, सर्व शत्रु संहारणाय महायज्ञ इसलिए भी किया गया ताकि भारतीय सेना अपराजय रहे, भारत का गौरव निरंतर बढ़ता रहे और आतंकवाद को मिटाने व मानवता को बचाने की लड़ाई में पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा हो.

homeuttar-pradesh

Pahalgam attack : अयोध्या में अनूठा विरोध, पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar