हैदराबाद में है 2500 मिलियन वर्ष पुरानी चट्टान, जिसे ‘पत्थर दिल’ दिया गया नाम
- May 3, 2025
- 0
Last Updated:May 03, 2025, 10:03 IST द इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज हैदराबाद के सर्टिफिकेट के अनुसार ये पत्थर दिल दकन इतिहास के 2500 मिलियन
Last Updated:May 03, 2025, 10:03 IST द इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज हैदराबाद के सर्टिफिकेट के अनुसार ये पत्थर दिल दकन इतिहास के 2500 मिलियन
Last Updated:
हैदराबाद शहर अपनी ऊंची इमारतों और हाई टेक सिटी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. ये शहर तेज़ी से विकसित होने वाले शहरों में पहले नंबर पर है, लेकिन तेजी से विकसित होने के बावजूद भी इसने अपने इतिहास को बचाए रखा. कहा जाता है हैदराबाद शहर में कुछ ऐसे चट्टान हैं जो 2500 मिलियन वर्ष पुराने है. ऐसी ही एक चट्टान है जिसे हेरिटेज संस्था के द्वारा पत्थर दिल का नाम दिया गया है.
2500 मिलियन साल पुराना चट्टान ‘पत्थर दिल’
लोकल 18 की ग्राउंड रिपोर्ट में मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी हैदराबाद के गैलरी में लगी द इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज हैदराबाद के सर्टिफिकेट के अनुसार ये पत्थर दिल दकन इतिहास के 2500 मिलियन वर्ष पुराना चट्टान का एक हिस्सा है, जिसे हेरिटेज संस्थान के द्वारा पत्थर दिल नाम दिया गया. अब इसे कोई तोड़ नही सकता इसकी देख रेख हेरिटेज संस्थान द्वारा की जाती है और इस पत्थर दिल को बचाए रखना के लिए 2017 में यूनिवर्सिटी को अवॉर्ड भी मिल चुका है.
क्यों कहा जाता है पत्थर दिल
लोकल 18 से बात करते हुए डॉ. एहसान खान बताते है कि ये चट्टान 2500 मिलियन साल पुराना है और दूर से देखने में ये दिल जैसा लगता है. इसकी बनावट दिल जैसी है, इसलिए इसको पत्थर दिल कहा जाता है और ये प्रेमी युगल के लिए भी ये अनोखी जगह है. इस चट्टान को बचाए रखने के लिए और इसकी देख रेख़ के लिए मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी हैदराबाद को हेरिटेज डिपार्टमेंट के द्वारा सम्मानित भी किया गया है.
कैसे पहुंचे पत्थर दिल
ये अनोखा और ऐतिहासिक चट्टान हैदराबाद के गाचीबोवली उर्दू युनिवर्सिटी की एक पहाड़ी पर है यह जाने लिए बस ऑटो से आसानी से जा सकते है. यहां जाने के लिए कोई फ़ीस नही है. आपकों कैंपस अथॉरिटी सिक्योरिटी से परमिशन लेना ज़रूरी होता है.
