February 21, 2026
Trending

गुजरात ने हैदराबाद को हराया, पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर गिल एंड कंपनी

  • May 2, 2025
  • 0

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने आईपीएल मैच में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रन से शिकस्त दी. टाइटंस ने छह विकेट पर 224 रन बनाने के बाद सनराइजर्स

गुजरात ने हैदराबाद को हराया, पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर गिल एंड कंपनी

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने आईपीएल मैच में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रन से शिकस्त दी. टाइटंस ने छह विकेट पर 224 रन बनाने के बाद सनराइजर्स को छह विकेट पर 186 रन पर रोक दिया. सनराइजर्स के लिए अभिषेका शर्मा ने 38 गेंद में 76 रन बनाये लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का कारगर साथ नहीं मिला. टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए. मोहम्मद सिराज को भी दो सफलता मिली लेकिन उन्होंने 33 रन खर्च किए.

Yashoraj IT Solutions

पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अगर यहां जीतने में सफल रही तो उसके  आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने की अपनी संभावनाओं को बल मिलेगा. गुजरात से हारने पर वे टूर्नामेंट से बाहर नहीं होंगे, लेकिन इसका मतलब यह होगा कि चाहे वे अपने सभी बचे हुए मैच जीत लें लेकिन उनका भाग्य उनके अपने हाथों में नहीं होगा और उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना होगा

हैदराबाद ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 109 रन बनाए
सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 56 और हेनरिक क्लासेन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं.

हैदराबाद ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 50 रन बनाए
सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 50 रन बना लएि हैं. ट्रेविस हेड 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर राशिद खान ने बाउंड्री के नजदीक कैच किया.

गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट पर बनाए 220 रन
गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 220 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 225 रन का टारगेट है. गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 38 गेंदों पर 76 रन बनाए जबकि बटलर ने 37 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली. हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए.

गुजरात के 17 ओवर में स्कोर 162/2
गुजरात टाइंटस ने 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं. जोस बटलर 22 गेंदों पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि वॉशिंगटन सुंदर 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं.

शुभमन गिल की फिफ्टी, गुजरात के 12 ओवर में स्कोर 140/1
कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं. गिल 68 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं दूसरे छोर से जोस बटलर 23 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

गुजरात टाइटंस की धमाकेदार शुरुआत, 6 ओवर में स्कोर 82/0
गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने बेजोड़ शुरुआत दिलाई है. गुजरात ने शुरुआती 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं. सुदर्शन 45 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि गिल 36 रन पर नाबाद हैं. हैदराबाद के गेंदबाज पहली विकेट की तलाश में हैं.

वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं टी20 का महारिकॉर्ड, 4 साल 8 महीने का है लंबा समय, आईपीएल में जड़ चुके 16 छक्के

2 साल से है टीम इंडिया से बाहर, वापसी को कसी कमर, बोला- मेरी इच्छा-भूख और जज्बा पहले की तरह है बरकरार

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, गेराल्ड कोएत्जी, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा.
इम्पैक्ट प्लेयर बेंच: इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, शेरफेन रदरफोर्ड.

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी.

इम्पैक्ट प्लेयर बेंच: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, ट्रैविस हेड, राहुल चाहर, वियान मुल्डर.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar