झुमका सीटी में समर वेकेशन के लिए खुला ये शानदार एडवेंचर पार्क, भूलभुलैया कर रह
- May 2, 2025
- 0
Last Updated:May 02, 2025, 15:24 IST बरेली के गांधी उद्यान के पास बना मैजिक मिरर भूलभुलैया बच्चों और बड़ों के लिए मनोरंजन का नया केंद्र बन गया है.
Last Updated:May 02, 2025, 15:24 IST बरेली के गांधी उद्यान के पास बना मैजिक मिरर भूलभुलैया बच्चों और बड़ों के लिए मनोरंजन का नया केंद्र बन गया है.
Last Updated:
हाइलाइट्स
विकल्प कुदेशिया/बरेली- बरेली के गांधी उद्यान के पास स्थित मैजिक मिरर भूलभुलैया इन दिनों बच्चों और बड़ों के बीच खासा लोकप्रिय हो रही है. बच्चों के मनोरंजन के लिए तैयार की गई यह जगह अपने अनोखे अनुभवों के कारण हर आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रही है.
बच्चों को लुभा रहा है नया कॉन्सेप्ट
इस भूलभुलैया की खास बात यह है कि यहां सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े और बुजुर्ग भी इसके मजे ले सकते हैं. महज ₹20 में प्रवेश कर कोई भी सुबह 10 बजे से शाम तक इस मनोरंजन स्थल का आनंद ले सकता है.
मैजिक मिरर से बना मजेदार माहौल
इस भूलभुलैया में मैजिक मिरर लगाए गए हैं जो किसी को भी भ्रमित कर सकते हैं, लेकिन यह पूरी व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और मजेदार है. इन मिरर के चलते बच्चों को अलग-अलग तरह के प्रतिबिंब देखने को मिलते हैं जो उनके लिए अत्यंत रोमांचक होते हैं.
जानवरों की तस्वीरें भी बढ़ा रहीं आकर्षण
यहां केवल मैजिक मिरर ही नहीं बल्कि जानवरों की खूबसूरत तस्वीरें भी बच्चों के लिए लगाई गई हैं, जो उन्हें प्रकृति और जीवों के प्रति आकर्षित करती हैं. यह पहल नगर निगम द्वारा की गई है और शहरवासियों द्वारा खूब सराही जा रही है.
पर्यटकों का अनुभव
गांधी उद्यान में भ्रमण करने आए एक पर्यटक ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उन्हें यहां आकर उम्मीद से कहीं ज्यादा मजा आया. उन्होंने कहा कि भूलभुलैया के अंदर का अनुभव बेहद मजेदार और अलग था. विशेष रूप से मैजिक मिरर उन्हें बहुत आकर्षक लगे.
मनोरंजन के साथ-साथ एक सुरक्षित अनुभव
इस मैजिक मिरर भूलभुलैया को बच्चों की सुरक्षा और मनोरंजन दोनों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. यहां हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है, जिससे यह जगह बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए एक आदर्श स्थल बन गई है.
