दिल्ली की सड़कों पर पाकिस्तान के लगे झंडे, जिस पर लोगों ने दी अपनी ये राय
- May 2, 2025
- 0
Last Updated:May 02, 2025, 14:19 IST Public opinion: लीली खान कहती हैं ऐसे रोड पर झंडा नहीं लगाना चाहिए. इससे लोगों के बीच में दंगे-फसाद होंगे. वही आगे
Last Updated:May 02, 2025, 14:19 IST Public opinion: लीली खान कहती हैं ऐसे रोड पर झंडा नहीं लगाना चाहिए. इससे लोगों के बीच में दंगे-फसाद होंगे. वही आगे
Last Updated:
हाइलाइट्स
दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जब से आतंकियों ने हिंदूओं को धर्म पूछ कर मारा है, तब से पूरे भारत में आक्रोश का माहौल चल रहा है. वहीं सरकार ने भी कई बड़े फैसले उठाए हैं. वैसे इस हादसे के बाद राजधानी दिल्ली में भी लोग काफी आक्रोशित नजर आए और दिल्ली की सड़कों पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे पर पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखकर पोस्टर्स लगा दिए है, जिस पर आते-जाते लोग उस पोस्टर्स पर गुजर रहे हैं. तो चलिए वहां के लोगों से बात करते हैं और जानते हैं कि यह पोस्टर लगाना सही है या गलत…
क्या है लोगों की राय
साउथ दिल्ली के आश्रम बस स्टॉप के बाहर पाकिस्तानी झंडा लगाया है, जिस पर पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखा गया है. इस पर लोकल 18 की टीम वहां के लोगों से बात करने पहुंची, तो बस स्टॉप पर मौजूद राहगीर मनोज ने कहा कि रोड पर ऐसे झंडा नहीं लगाना चाहिए. इससे और ज्यादा बवाल बढ़ सकता है. वहीं उनके बगल में मौजूद शख्स लक्ष्मण ने कहा कि सही है बिल्कुल लगना चाहिए, जब वह बिना मतलब के पहलगाम घूमने गए पर्यटकों की जान ले सकता है, तो उस हिसाब से झंडा लगना बिल्कुल सही है और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगने चाहिए.
किसी ने कहा घर में घुसकर मारों तो किसी सरकार को दोषी ठहराया
वहीं मोहम्मद ने बताया कि झंडा लगाने की राय तो बहुत अच्छी है, लेकिन अगर जवाब देना है तो झंडा लगाने से नहीं होगा, यह लगाने से यह साबित होता है कि इंडिया कमजोर है. अगर बदला लेना है तो घर में घुस के मारो, क्योंकि निर्दोष हिंदूओं की उन्होंने जान ली है. आमीर ने भी कहा यह जो झंडा लगा रहे हैं वह गलत कर रहे हैं, ऐसे झंडा नहीं लगाना चाहिए. वही उन्होंने पहलगाम अटैक को लेकर कर सरकार को दोषी ठहरा दिया.
झंड़ा लगाना गलत
वही लीली खान कहती है ऐसे रोड पर झंडा नहीं लगाना चाहिए. इससे लोगों के बीच में और दंगे-फसाद होंगे. उन्होंने आगे कहा कि जिन निर्दोष हिंदुओं को मारा गया है उन्हें देखकर हमें भी बहुत बुरा लगा, परंतु उसके बाद ये झंडा लगाने का काम नहीं करना चाहिए, सरकार को इस पर बड़े फैसले लेनी चाहिए.
