February 21, 2026
Info Tech

Google Pixel 9 को Flipkart SASA LELE Sale में 10 हजार रुपये सस्ता खरीदें

  • May 2, 2025
  • 0

अगर आप गूगल का फ्लैगशिप फोन Google Pixel 9 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर चल रही Flipkart SASA LELE Sale में बंपर ऑफर मिल

Google Pixel 9 को Flipkart SASA LELE Sale में 10 हजार रुपये सस्ता खरीदें
अगर आप गूगल का फ्लैगशिप फोन Google Pixel 9 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर चल रही Flipkart SASA LELE Sale में बंपर ऑफर मिल रहा है। सेल में कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के चलते फोन काफी सस्ता मिल सकता है। Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। आइए Google Pixel 9 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Yashoraj IT Solutions

Google Pixel 9 Discount & Offers

Google Pixel 9 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट सेल में 74,999 रुपये में लिस्टेड है, वहीं अगस्त, 2024 में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर के मामले में एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5750 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 69,249 रुपये हो जाएगी (यह लॉन्च कीमत से कुल 10,750 रुपये तक सस्ता मिल सकता है)। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 43,150 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है।

Google Pixel 9 Specifications

Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,424 पिक्सल,  422ppi पिक्सल डेंसिटी, 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस और 60Hz-20Hz तक रिफ्रेश रेट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से लैस है। यह फोन Tensor G4 प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से  बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल बैंड जीएनएसएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 9  के रियर में 8x सुपर रेस जूम के साथ 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड-एंगल कैमरा और 1/2.55-इंच सेंसर साइज वाला 48 मेगापिक्सल क्वाड पीडी अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का डुअल पीडी सेल्फी कैमरा है। Pixel 9 में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Qi-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 198 ग्राम है।

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar