Amazon Great Summer Sale में 21 हजार रुपये गिरी iPhone 15 की कीमत, ऐसे खरीदें
- May 2, 2025
- 0
Amazon पर Amazon Great Summer Sale शुरू हो चुकी है। इस दौरान कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर से भारी बचत हो रही है। सेल के दौरान
Amazon पर Amazon Great Summer Sale शुरू हो चुकी है। इस दौरान कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर से भारी बचत हो रही है। सेल के दौरान
iPhone 15 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 59,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि सितंबर, 2023 में 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (1250 रुपये तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 58,249 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 54,100 रुपये छूट मिल सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179×2556 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। यह आईफोन आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 15 के रियर f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर और सेंसर शिफ्ट स्टेबिलाइजेशन के साथ 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आईफोन 15 में एप्पल ए16 बायोनिक चिप दिया गया है। यह कंपनी का पहला फोन हैं, जिसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
