February 21, 2026
Trending

12 फीट लंबे अजगर को नंगे हाथों से पकड़ लेते हैं यहां के ग्रामीण, देखें Video

  • May 2, 2025
  • 0

Last Updated:May 02, 2025, 11:12 IST Python Snake Rescue: 10 फीट लंबे अजगर को देखकर जहां एक साधारण इंसान की हालत खराब हो जाती है, वहीं पश्चिम चंपारण

12 फीट लंबे अजगर को नंगे हाथों से पकड़ लेते हैं यहां के ग्रामीण, देखें Video

Last Updated:

Python Snake Rescue: 10 फीट लंबे अजगर को देखकर जहां एक साधारण इंसान की हालत खराब हो जाती है, वहीं पश्चिम चंपारण जिल के वनवर्ती इलाके लोग हाथों से सांप को पकड़ कर जंगल छोड़ आते हैं. हालांकि आम नागरिक के लिए वाइल…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
प्रतीकात्मक

प्रतीकात्मक तस्वीर 

हाइलाइट्स

  • पश्चिम चंपारण में ग्रामीण नंगे हाथों से अजगर पकड़ते हैं.
  • वन्य जीवों से छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है.
  • रेस्क्यू के दौरान किसी को क्षति नहीं पहुंची.

पश्चिम चम्पारण. बिहार के पश्चिम चम्पारण ज़िले में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां इंसानों का सामना सरीसृपों से  होना एक आम बात हो गई है. 10 फीट लंबे अजगर को देखकर जहां एक साधारण इंसान की हालत खस्ता हो जाती है, वहीं ज़िले के वनवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग इसे अपनी हाथों से पकड़ जंगल में छोड़ आते हैं. हालांकि एक आम नागरिक के लिए वाइल्ड लाइफ से छेड़छाड़ करना वन अधिनियम के तहत कानूनन अपराध है, लेकिन सरीसृपों से प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को मजबूरन ऐसा करना पड़ता है.

वनवर्ती क्षेत्रों में आय दिन होती है घटनाएं

हाल ही में कुछ ऐसे ही मामले सामने आए हैं, जिनमें जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में इंसानों का सामना विषैले और बड़े आकार के सांपों से हुआ है. हालांकि इस दौरान लोगों ने वन विभाग को सूचित किया, लेकिन सुदूर क्षेत्र होने की वजह से टीम को पहुंचने में देरी हुई. नतीजतन लोगों ने खुद ही सांप को अपने कब्ज़े में लिया और उसे जंगल में जाकर छोड़ दिया. ठीक इसी प्रकार क़रीब एक सप्ताह पहले ही ज़िले के मधुबनी प्रखंड कार्यालय के समीप क़रीब 12 फीट लंबे और मोटे इंडियन रॉक पायथन( अजगर) को देखा गया.

सड़क पर रेंग रहा था 12 फीट लंबा अजगर

भारी भरकम अजगर को देख इलाके में हड़कंम मच गई. सड़क पर रेंगता हुआ यह अजगर धीरे-धीरे झाड़ियों की तरह जा रहा था. इस दौरान लोगों ने वन विभाग को सूचित करने की कोशिश की, लेकिन किसी कारण वश ये हो न सका. बस, स्थानीय लोगों ने अजगर के रेस्क्यू के लिए गांव के ही एक शख़्स को बुलाया, जिसने कुछ ही मिनटों में सांप को अपने काबू में कर लिया. चुकी अजगर की लंबाई क़रीब 12 फीट थी, इसलिए शख्स को एक बांस की मदद लेनी पड़ी. गनीमत इस बात की रही कि रेस्क्यू के दौरान किसी को भी क्षति नहीं पहुंची और सांप को सुरक्षित हालत में पास के ही बांसी नदी के किनारे छोड़ दिया गया.

वन्य जीवों से छेड़छाड़ जघन्य अपराध

पिछले 20 वर्षों से वाइल्ड लाइफ पर काम कर रहे एक्सपर्ट स्वप्निल खताल बताते हैं कि बेहद विषैले और बड़े आकार के सांपों को पकड़ने में विशेषज्ञों की भी हालत ख़राब हो जाती है. रेस्क्यू के दौरान ज़रा सी भी चूक ‘रेस्क्यूअर और सांप’ दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, जो वन कानून के तहत एक जघन्य अपराध है. इसलिए, कभी भी एक आम इंसान को वन्य जीवों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए.

homebihar

12 फीट लंबे अजगर को नंगे हाथों से पकड़ लेते हैं यहां के ग्रामीण, देखें Video

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar