February 22, 2026
Trending

'पेशाब अमृत है, मैंने इसे पिया है', परेश रावल का इस एक्ट्रेस ने किया समर्थन

  • May 2, 2025
  • 0

नई दिल्ली. पिछले दिनों परेश रावल ने एक चौंकाने वाला दावा किया. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने गंभीर घुटने की चोट से उबरने के लिए अपना पेशाब पिया

'पेशाब अमृत है, मैंने इसे पिया है', परेश रावल का इस एक्ट्रेस ने किया समर्थन

नई दिल्ली. पिछले दिनों परेश रावल ने एक चौंकाने वाला दावा किया. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने गंभीर घुटने की चोट से उबरने के लिए अपना पेशाब पिया था. एक्टर के इस बयान के बाद वो काफी चर्चाओं में आ गए. परेश की इस बात को सुनने के बाद ज्यादातर लोग हैरान हुए थे. कोई इसे झूठ बता रहा था तो कोई इसे सच. अब परेश रावल के सपोर्ट में ‘आशिकी’ गर्ल अनु अग्रवाल उतरी हैं. उन्होंने इसे अमृत बताते हुए दावा किया कि परेश रावल ठीक कह रहा है और उन्होंने भी इसे पिया है,

Yashoraj IT Solutions

दरअसल, अनु अग्रवाल ने हाल ही में इंस्टा बॉलीवुड को अपना इंटरव्यू दिया. इस दौरान जब अनु से परेश रावल के पेशाब पीने को लेकर सवाल किया गया. तब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद भी एक वक्त अपना पेशाब पिया है.

‘इसे अमृत माना जाता है’
अनु ने कहा, ‘बहुत से लोग यह नहीं जानते… चाहे यह अज्ञानता हो या जागरूकता की कमी, लेकिन पेशाब पीने को आम्रोली कहा जाता है, यह वास्तव में हठयोग में एक मुद्रा है, जो कि बीच का भाग होता है जिसे अमृत माना जाता है.’

गिनाए पेशाब पीने के फायदे
अनु ने आगे बताया, ‘मैंने खुद इसे पिया है. हम सभी ने इसे आजमाया है और यह एक बहुत ही जरूरी अभ्यास है. लेकिन याद रखने वाली एक बात यह है कि आप पेशाब की पूरी धार नहीं पीते हैं. इसका केवल एक भाग ही पिया जाता है, बीच का भाग जिसे अमृत माना जाता है. यह एंटी-एजिंग में मदद करने के लिए जाना जाता है. आपकी स्किन को झुर्रियों से मुक्त रखता है… यह न केवल स्वास्थ्य के लिए, बल्कि समग्र कल्याण के लिए आश्चर्यजनक है. मैंने व्यक्तिगत रूप से इसके लाभों का अनुभव किया है.

‘मैं योग का समर्थन करती हूं. मैं योग जीती हूं’
जब उनसे पूछा गया कि विज्ञान ऐसे प्रथाओं का समर्थन नहीं करता, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘विज्ञान कितना पुराना है? लगभग 200 साल. लेकिन योग? यह 10,000 साल से अधिक पुराना है. तो आप किसकी बुद्धिमानी पर विश्वास करेंगे? मैं योग का समर्थन करती हूं. मैं योग जीती हूं.’

परेश रावल ने कही थी ये बात
परेश रावल ने ‘द लल्लनटॉप’ के साथ बातचीत में बताया था कि ‘घातक’ की शूटिंग के दौरान, एक्टर राकेश पांडे के साथ एक सीन में उन्हें चोट लग गई थी. डैनी डेंजोंगपा और टिन्नू आनंद ने उन्हें नानावटी अस्पताल पहुंचाया. लंबे नुकसान के डर से, वीरू देवगन ने उन्हें हर सुबह अपना पेशाब पीने की सलाह दी. वीरू देवगन ने उन्हें बताया था,’सभी फाइटर्स ऐसा करते हैं. आपको कभी कोई समस्या नहीं होगी.’

15 दिन तक परेश रावल ने किया था सेवन
परेश रावल ने बताया था, ‘मैं इसे बीयर की तरह पीऊंगा क्योंकि अगर मुझे इसे करना है तो मैं इसे सही तरीके से करूंगा.’ एक्टर ने बताया था कि 15 दिनों तक उन्होंने इसका सेवन किया था. उन्होंने दावा किया कि इसके बाद उन्हें रिकवरी में काफी कम समय लगा, जिससे उनके डॉक्टर भी हैरान रह गए.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar