अब तो US ने भी मान लिया पाकिस्तान में हैं आतंकी, जेडी वेंस के बयान से हुआ साफ
- May 2, 2025
- 0
Last Updated:May 02, 2025, 08:37 IST अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को आतंकियों को पकड़ने में मदद देनेको कहा और भारत से संयम
Last Updated:May 02, 2025, 08:37 IST अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को आतंकियों को पकड़ने में मदद देनेको कहा और भारत से संयम
Last Updated:
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस. (Reuters)
वाशिंगटन/इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकी हैं यह कोई ढकी-छिपी बात नहीं है. अमेरिका भी यह मानने लगा है, जो अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयानों से साफ नजर आता है. जेडी वेंस ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि पाकिस्तान भारत के साथ मिलकर पाकिस्तानी आतंकियों को पकड़ने में मदद करेगा. इसके अलावा उन्होंने भारत से भी अपील की है कि वह पहलगाम हिंदू नरसंहार के जवाब में क्षेत्रीय संघर्ष को बढ़ने न दे. जेडी वेंस ने फॉक्स न्यूज के ‘स्पेशल रिपोर्ट विद ब्रेट बैयर’ शो में एक इंटरव्यू में कहा, ‘हमारी उम्मीद है कि भारत इस आतंकी हमले का जवाब इस तरह से देगा, जो क्षेत्रीय संघर्ष नहीं बढ़ाएगा.’
जेडी वेंस ने आगे कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं, ईमानदारी से कहें तो पाकिस्तान की जिम्मेदारी है, भारत के साथ सहयोग करे ताकि उनके क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों को पकड़ा जा सके और उनसे निपटा जा सके.’ पहलगाम हमले के बाद जेडी वेंस का बयान ऐसा है जो पाकिस्तान को सबसे ज्यादा सीधे तौर पर आतंकियों से जोड़ता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस हमले की निंदा की है और इसे ‘आतंक’ और अस्वीकार्य बताया. उन्होंने पाकिस्तान को सीधे दोषी ठहराए बिना भारत के प्रति समर्थन जताया है.
शांति की बात कर रहा अमेरिका
भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है. चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका को भारत की जरूरत है. 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद पाकिस्तान का महत्व कम हुआ है, लेकिन वह अभी भी अमेरिका का सहयोगी बना है. अमेरिका ने पाकिस्तान और भारत से तनाव कम करने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया था. भारत ने आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया है. वहीं पाकिस्तान ने इसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है और एक निष्पक्ष जांच की मांग की है.
अमेरिका ने भारत से की बात
अमेरिकी विदेश विभाग ने भी कहा है कि वह दोनों देशों से संपर्क में हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के साथ बातचीत की. वहीं भारत में पीएम मोदी की सरकार ने दोषियों को सजा देने की कसम खाई है. भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं.
