रांची में दिन बना रात! झारखंड में तूफान-ओलावृष्टि का कहर, IMD का ऑरेंज अलर्ट
- May 2, 2025
- 0
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी छम-छम बारिश देखी गई. दोपहर ऐसा मानो की रात हो गई हो यही हाल देवघर से
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी छम-छम बारिश देखी गई. दोपहर ऐसा मानो की रात हो गई हो यही हाल देवघर से
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी छम-छम बारिश देखी गई. दोपहर ऐसा मानो की रात हो गई हो यही हाल देवघर से लेकर गोड्डा लगभग हर एक जिले में देखी गई. इस राज्य का मौसम काफी खुशनुमा हुआ. अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई और ठंडी हवा एकदम कश्मीर जैसी आज भी कुछ ऐसी ही स्थिति रहने वाली है.
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, बंगाल में साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर आज अच्छा खासा देखा जाएगा. वहां से हवा साथ में नमी लेकर आ रही है. उस वजह से अच्छी खासी बारिश आज पूरे राज्य में हो सकती है. बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है. ऐसे में किसान खासतौर पर इस समय अपने फसल को लेकर काफी सचेत रहे.
6 घंटे के भीतर 5 ऑरेंज अलर्ट जारी
पिछले 24 घंटे में दोपहर 2:00 बजे से ऑरेंज अलर्ट जारी करने का सिलसिला चला और शाम 6:00 बजे तक देखा गया. 2:00 बजे देवघर, गोड्डा, जामताड़ा जैसे शहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया. वहीं, दो-तीन बजे रांची खूंटी लोहरदगा लातेहार व शाम के 4 और 5 बजे पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा जैसे शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. यहां हवा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की बात कही गई .वहीं, लोगों से इस समय घर से बाहर न निकलने की चेतावनी जारी की गई.
आज भी पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट
आज कुछ जिलें नहीं बल्कि पूरे राज्य में बारिश, आंधी तूफान, वज्रपात व ओलावृष्टि को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. आंधी तूफान के दौरान पोल, खंबा या पेड़ गिरने जैसी घटना भी देखी जाती है. ऐसे में लोग इस समय कोई सुरक्षित स्थान का शरण लें. भूलकर भी चेतावनी को हल्के में ना लें.
न्यूनतम तापमान में गिरावट
न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री और गिरावट देखे जाने की संभावना है. ऐसे में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है, जिससे रात में लोगों को अच्छा खासा ठंडी का एहसास होने हो सकती है. ऐसे में मई के महीने में मौसम का करवट लेना, लोगों को गर्मी से काफी राहत दिला रहा है.
कहां रहेगा कितना तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 32 व न्यूनतम 20 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 33 व न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
