February 21, 2026
Trending

एक ओर मोहनलाल-रजनीकांत, दूसरी ओर मिथुन-चिरंजीवी..बड़ी खास है फोटो

  • May 1, 2025
  • 0

Last Updated:May 01, 2025, 19:39 IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व ऑडियो-विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया. शाहरुख खान, सैफ अली खान, रजनीकांत और चिरंजीवी जैसे

एक ओर मोहनलाल-रजनीकांत, दूसरी ओर मिथुन-चिरंजीवी..बड़ी खास है फोटो

Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व ऑडियो-विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया. शाहरुख खान, सैफ अली खान, रजनीकांत और चिरंजीवी जैसे सितारे शामिल हुए. पीएम ने भारतीय सिनेमा की प्रशंसा की.

एक ओर मोहनलाल-रजनीकांत, दूसरी ओर मिथुन-चिरंजीवी..बड़ी खास है फोटो

हाइलाइट्स

Yashoraj IT Solutions
  • प्रधानमंत्री मोदी ने WAVES 2025 का उद्घाटन किया.
  • शाहरुख, सैफ, रजनीकांत, चिरंजीवी ने सम्मेलन में भाग लिया.
  • सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय कला को वैश्विक स्तर पर बढ़ाना है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व ऑडियो-विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 का उद्घाटन किया. इस अवसर पर देश-विदेश से फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मौजूद थे. सम्मेलन में शाहरुख खान से लेकर सैफ अली खान तक सभी हस्तियां सूट-बूट में नजर आईं, लेकिन इस भीड़ में रजनीकांत और चिरंजीवी ने अपनी सादगी से लोगों का ध्यान खींचा.

शाहरुख खान और विक्की कौशल ब्लैक कलर के सूट में नजर आए, वहीं सैफ अली खान सफेद कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट में दिखाई दिए. करण जौहर, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर भी महंगे सूट में थे, लेकिन रजनीकांत व्हाइट पोलो टी-शर्ट में पहुंचे. उनकी सादगी को फैंस ने काफी पसंद किया.

वेव्स से सामने आई ये खास फोटो

वेव्स 2025 : सूट-बूट में सजे सितारों के बीच सादगी भरे अंदाज में खास दिखे रजनीकांत-चिरंजीवी

चिरंजीवी भी फुल स्लीव शर्ट और पैंट में नजर आए. उन्होंने शर्ट टक इन नहीं किया था और बाजू को थोड़ा मोड़ रखा था. वहीं इस तस्वीर में बीच में हेमा मालिनी, तो बगल में अक्षय कुमार दिख रहे हैं. एक कोने पर मिथुन चक्रवर्ती हैं तो दूसरे कोने पर मोहनलाल. वेव्स सम्मेलन 2025 मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला एक चार दिवसीय खास कार्यक्रम है. इसका उद्देश्य भारत को कला, रचनात्मकता और मनोरंजन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाना है.

क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन संबोधन में भारतीय सिनेमा की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “वेव्स एक ऐसा वैश्विक मंच है जहां हर कलाकार, हर युवा एक नई योजना के साथ रचनात्मक दुनिया से जुड़ेगा. पिछले एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाया है.’

‘हर कहानी भारतीय संस्कृति की आवाज बनकर दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों में उतरी है. गांधी जी की 150वीं जयंती पर मैंने लोगों को उनके प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जे’ गाने के लिए प्रेरित किया था. दुनिया भर के आर्टिस्ट ने इसे गाया, जिससे बड़ा प्रभाव पड़ा और दुनिया एकसाथ आई. हमें दुनिया के दिलों को जीतना है. आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ बढ़ रहा है.”

homeentertainment

एक ओर मोहनलाल-रजनीकांत, दूसरी ओर मिथुन-चिरंजीवी..बड़ी खास है फोटो

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar