लड़की ने तलाक पर मेहंदी रचाई और लिखा–Finally Divorce! वायरल हुआ वीडियो
- May 1, 2025
- 0
Last Updated:May 01, 2025, 16:02 IST Divorce Mehendi Viral Video: हाल ही में एक महिला ने अपने तलाक को एक नई शुरुआत के रूप में सेलिब्रेट किया और
Last Updated:May 01, 2025, 16:02 IST Divorce Mehendi Viral Video: हाल ही में एक महिला ने अपने तलाक को एक नई शुरुआत के रूप में सेलिब्रेट किया और
Last Updated:
इस अनोखी मेहंदी ने साबित कर दिया कि तलाक अब सीक्रेट नहीं, ओपन डिस्कशन का टॉपिक बन चुका है.
New Trend Of Celebration After Divorce: तलाक को अब सिर्फ दुख का कारण नहीं, बल्कि नई शुरुआत के रूप में भी देखा जाने लगा है. इसका ताज़ा उदाहरण हाल ही में एक महिला ने पेश किया, जिसने अपने डिवोर्स को ऐसा मनाया जैसे कोई बर्थडे पार्टी हो. जनाब, न केक काटा गया और न ही कैंडल फूंकी गई, बल्कि हाथों में रचाई गई ‘Finally DIVORCE’ की मेहंदी! जी हां, ये शादी की नहीं, तलाक की मेहंदी है– जिसमें प्रेम 100 ग्राम और समझौता 200 ग्राम के साथ कोर्ट की तराजू भी रची गई है. वीडियो ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है- कोई कह रहा है ‘घोर कलयुग!’ तो कोई बोले ‘महिला सशक्तिकरण!’ इस तरह कह सकते हैं कि आज की महिलाएं अपने फैसलों को खुलकर स्वीकार कर रही हैं और समाज की परवाह किए बिना अपनी खुशी को प्राथमिकता दे रही हैं.
