दीवार और फर्नीचर पर लगे पेन और स्टिकर के निशान ऐसे करें साफ
- May 1, 2025
- 0
Last Updated:May 01, 2025, 14:57 IST घर में अगर छोटे बच्चे हों तो फर्नीचर हो या दीवार, गंदी जरूर रहती है. बच्चे पेन, स्कैच पेन, क्रिऑन्स, मार्कर और
Last Updated:May 01, 2025, 14:57 IST घर में अगर छोटे बच्चे हों तो फर्नीचर हो या दीवार, गंदी जरूर रहती है. बच्चे पेन, स्कैच पेन, क्रिऑन्स, मार्कर और
Last Updated:
फर्नीचर और दीवार के निशानों को हटाने के लिए हेयर स्प्रे इस्तेमाल करें (Image-Canva)
How to remove marks from wall and furniture: छोटे बच्चे अपनी दुनिया में मस्त रहते हैं. जब वह पेंसिल और कलर पकड़ना सीखते हैं तो पेपर के अलावा दीवार और फर्नीचर उनके लिए कैनवास बन जाता है और वह कहीं भी इन्हें चलाना शुरू कर देते हैं. यही नहीं बच्चे स्टिकर भी चिपकाने का शौक रखते हैं. लेकिन उनकी इस हरकत से पैरेंट्स परेशान हो जाते हैं क्योंकि पेन, कलर और स्टिकर के दाग आसानी से साफ नहीं होते. इन्हें हटाने के लिए कुछ हैक्स को अपनाएं.
हेयर ड्रायर से छुड़ाएं दाग
स्टिकर गोंद की मदद से चिपकता है और जब इसे हटाया जाता है तो इसके निशान दीवार और फर्नीचर से जल्दी से हटते नहीं हैं. इसी तरह क्रेऑन कलर वैक्स के बने होते हैं. इनके निशान भी जिद्दी होते हैं. ऐसे में इन्हें हटाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें. कलर और स्टिकर दीवार पर हो या फर्नीचर पर, हर हिस्से पर हेयर ड्रायर करें. गर्म हवा से स्टिकर का गोंद हटने लगेगा और क्रेऑन कलर की वैक्स पिघलने लगेगी. इसे हल्के गीले कपड़े से साफ कर लें. दाग आसानी से हट जाएगा.
रबिंग अल्कोहल का करें इस्तेमाल
रबिंग अल्कोहल में हर जिद्दी दाग को हटाने की क्षमता है. इसे कॉटन के कपड़े पर हल्का सा लगाएं और फर्नीचर और दीवार को साफ करें. इससे तुरंत ही निशान साफ हो जाएगा. अगर घर में रबिंग एल्कोहल नहीं है तो आप हैंड सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे भी दाग आसानी से साफ हो जाते हैं.
नेल पॉलिश रिमूवर भी है काम का
नेल पॉलिश रिमूवर केवल नेल पॉलिश को साफ करने के लिए ही काम नहीं आता बल्कि इससे घर भी चमक सकता है. इसमें एसिटोन होता है जो दाग-धब्बों का दुश्मन होता है. जहां पेन, कलर या स्टिकर का दाग हो, उस हिस्से पर नेल पॉलिश रिमूवर लगाएं और कपड़े से रब कर दें.
टूथपेस्ट से चमकेगी दीवार
अगर दीवार सफेद रंग की है या ग्लोसी पेंट लगा है तो इसे टूथपेस्ट से साफ करें. इससे सफेद दीवार दोबारा सफेदी से चमक उठेगी और फर्नीचर भी साफ हो जाएगा. यही नहीं अगर कलर और स्टिकर शीशे पर लगे हैं, तब भी टूथपेस्ट असरदार उपाय है.
बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं
निशान को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी डालें और इसका मोटा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को टूथब्रश पर लगाएं और धब्बे वाली जगह पर रगड़ें. जब यह पेस्ट सूख जाएगा तो उस हिस्से को साफ से पानी धो लें या गीले कपड़े से पोंछ लें. अगर दाग ज्यादा जिद्दी है तो बेकिंग सोडा में हाइड्रोजन पैराऑक्साइड डाल दें और दाग पर लगाकर साफ कर दें.
