February 21, 2026
Trending

केमिकल फ्री टूथपेस्ट चाहिए? घर पर ऐसे बना लें DIY Toothpaste, दांत चमकेंगे मोत

  • May 1, 2025
  • 0

How to Make Natural Toothpaste at Home: आजकल ज़्यादातर टूथपेस्ट में फ्लोराइड, आर्टिफिशियल मिठास, और फोम बनाने वाले केमिकल का इस्‍तेमाल किया जाता है. ये सारी ही चीजें

केमिकल फ्री टूथपेस्ट चाहिए? घर पर ऐसे बना लें DIY Toothpaste, दांत चमकेंगे मोत

How to Make Natural Toothpaste at Home: आजकल ज़्यादातर टूथपेस्ट में फ्लोराइड, आर्टिफिशियल मिठास, और फोम बनाने वाले केमिकल का इस्‍तेमाल किया जाता है. ये सारी ही चीजें लंबे समय में दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. पहले जमाने में लोग दांतों को साफ रखने के लिए दातून, नमक, सरसों या नारियल तेल का इस्‍तेमाल करते थे और उनके दांत बुढ़ापे में भी मजबत रहते थे. लेकिन एडवटिजमेंट के जमाने में लोग तरह तरह के टूथपेस्‍ट का इस्‍तेमाल आसान समझते हैं. अगर आप केमिकल फ्री होममेड नेचुरल टूथपेस्ट घर पर बनाना चाहते हैं तो यहां बताए गए तरीके की मदद से आसानी से इसे बनाएं और दांतों को बैक्टीरिया फ्री रखें.

Yashoraj IT Solutions

घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल टूथपेस्ट(DIY Natural Toothpaste At Home)-

सामग्री-
-बेकिंग सोडा
-नारियल तेल
-एसेंशियल ऑयल

कैसे बनाएं और स्टोर करें?
एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल तेल लें. इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 4-5 बूंद पुदीना या कोई अन्य एसेंशियल ऑयल मिलाएं. अब अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को किसी एयरटाइट कांच की बोतल या जार में रखें. हर दिन ब्रश करने से पहले मटर के आकार जितना टूथपेस्ट लें और सामान्य तरीके से ब्रश करें. ध्यान रहे कि यह पेस्ट झाग नहीं बनाता, लेकिन इसकी सफाई क्षमता उतनी ही असरदार होती है जितनी बाजार के महंगे टूथपेस्ट की.

जरूरत के अनुसार सामग्री करें ऐड
अगर आपके दांत संवेदनशील हैं तो आप इसमें पोटेशियम नाइट्रेट मिला सकते हैं. दांतों को सफेद करने के लिए हल्दी या एक्टिवेटेड चारकोल एक प्राकृतिक विकल्प हो सकता है. अधिक ताजगी के लिए आप लौंग या दालचीनी का तेल मिला सकते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल भी होता है.

कैसे करता है सफाई
बेकिंग सोडा- यह एक हल्का एब्रेसिव (घर्षण तत्व) होता है, जो दांतों की सतह से प्लाक और दाग हटाने में मदद करता है.
नारियल तेल (कोकोनट ऑयल)- इसके एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया से सुरक्षा देते हैं.
एसेंशियल ऑयल्स- जैसे पुदीना, स्पीयरमिंट या टी ट्री ऑयल जो न केवल ताजगी देते हैं, बल्कि बैक्टीरिया से भी लड़ते हैं.

इसे भी पढ़ें: गुलाब-चंपा नहीं, गर्मियों में घर लाएं मोगरे का पौधा, जान लें लगाने का सही तरीका, खुशबू से महक उठेगा आंगन

क्यों फायदेमंद है नेचुरल टूथपेस्ट?
इसमें कोई केमिकल नहीं होता, जिससे दांतों और मसूड़ों पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता.
नारियल तेल कैविटी और मसूड़ों की सूजन से बचाता है.
इससे प्लास्टिक वेस्ट भी कम होता है, जिससे पर्यावरण को भी फायदा होता है.

इस तरह बस कुछ सामग्री और थोड़ी सी सावधानी के साथ आप अपने और अपने परिवार की ओरल हेल्थ को नेचुरल तरीके से बेहतर बना सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar