February 21, 2026
Trending

बिहार के 26 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

  • May 1, 2025
  • 0

पटना. बिहार के लोगों को इन दिनों गर्मी से राहत मिल रही है. हल्की और ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है. अधिकांश जिलों में दिन

बिहार के 26 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

पटना. बिहार के लोगों को इन दिनों गर्मी से राहत मिल रही है. हल्की और ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है. अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है. आज भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार आज बिहार के 26 जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक बनी रहेगी. येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा शेष 12 जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा.

Yashoraj IT Solutions

क्या है मौसमी सिस्टमों का अपडेट

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है. उत्तरी बांग्लादेश और आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. 02 मई, 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. इन सभी के संयुक्त प्रभाव से अभी गर्मी से राहत मिलती रहेगी. जिन जिलों में बारिश की संभावना नहीं है, वहां के तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है.

आज इन जिलों के लिए जारी है चेतावनी

आज यानी 01 मई को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, पटना, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में हल्की बारिश के साथ मध्यम स्तर की गरज और चमक देखने को मिल सकती है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है. आसमान में आंशिक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. धूप निकलेगी भी तो मीठी धूप देखने को मिलेगी. इसके अलावा पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा. धूप सुबह से ही खिली हुई है. इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 34°C से लेकर 36°C के बीच रहने की संभावना है. कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 34.2 23.6 68
मुजफ्फरपुर 33 22.6 56
गया 35.8 23.4 76
पूर्णिया 33.4 21.5 38
भागलपुर 34.2 21.9 42
पश्चिम चंपारण 35.2 22.6  71
डेहरी 37.4 23 78

क्या कहते हैं यह आंकड़े 

30 अप्रैल को बिहार के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन सुबह से अधिकांश जिलों में मीठी धूप खिली हुई थी. पटना के आसमान में भी आंशिक रूप से बादल छाए हुए थे. धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल जारी था. यही हाल बिहार के 19 जिलों में देखने को मिल रही थी. जबकि बाकी 19 जिलों का मौसम पूरी तरह से शुष्क था. तेज धूप सुबह से ही खिली हुई थी. इस वजह से बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.4°C डेहरी में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20°C दरभंगा में दर्ज किया गया.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar