February 21, 2026
Trending

शोरूम में कपड़े लेने पहुंचे 3 लोग, बारी-बारी से खरीदा ड्रेस, जाते-जाते कांड!

  • April 30, 2025
  • 0

Last Updated:April 30, 2025, 12:56 IST Nawada News: नवादा के एक कपड़े के शोरूम में तीन उचक्कों ने सेल्समैन को बरगलाकर ₹20000 और कपड़े चुरा लिए. घटना सीसीटीवी

शोरूम में कपड़े लेने पहुंचे 3 लोग, बारी-बारी से खरीदा ड्रेस, जाते-जाते कांड!

Last Updated:

Nawada News: नवादा के एक कपड़े के शोरूम में तीन उचक्कों ने सेल्समैन को बरगलाकर ₹20000 और कपड़े चुरा लिए. घटना सीसीटीवी में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

शोरूम में कपड़े लेने पहुंचे 3 लोग, बारी-बारी से खरीदा ड्रेस, जाते-जाते कांड!

Yashoraj IT Solutions

नवादा शहर के एक कपड़े के शोरूम में ऊचक्कों ने हेरा फेरी कर ₹20000 उड़ा दिए. जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

हाइलाइट्स

  • नवादा के शोरूम में तीन उचक्कों ने ₹20000 और कपड़े चुराए.
  • घटना सीसीटीवी में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हुई.
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, प्राथमिक दर्ज.

नवादा. बिहार के नवादा शहर के एक कपड़े के शोरूम में ऊचक्कों ने हेरा फेरी कर ₹20000 उड़ा दिए. जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. नवादा शहर के प्रतिष्ठित एक शोरूम में घुसकर तीन की संख्या में रहे उचक्कों ने सेल्समैन को बरगलाकर उनके पास से ₹20000 की हेरा फेरी कर उड़ा दिए. साथ ही साथ कपड़े भी लेकर चलते बने. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि काम कोढ़ा गैंग का या तिवारी गैंग का हो सकता है. इस तरह की करतूत करने में यह सभी काफी माहिर होते हैं.

सीसीटीवी कैमरे में कैद उनकी हर हरकत को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जहां तीन की संख्या में आए उचक्के सेल्समैन को अलग-अलग समय में उसे बरगलाकर पैसे की हेरा फेरी कर देते हैं. दुकान के संचालक सुमित अग्रवाल ने बताया कि तीन की संख्या में आए उचक्के कुल 21600 की खरीदारी करते हैं. पैसे देने के दौरान उनमे से कभी सेल्समैन के ऊपर कपड़े फेंक रहा है कभी बेल्ट निकाल कर रख रहा है. तो कभी उन्हें अपनी बातों में फंसा रहा है.

सीसीटीवी फुटेज में सबसे पहले वह 21600 गिन कर उसे देता है. बाद में दूसरा शख्स उन पैसे को फिर से गिरने लगता है. इस दौरान उसकी पैनी नजर सेल्समैन पर होती है और अंत में उसे बरगलाते हुए गमछे को कंधे में रखकर 1600 उसे वापस दे देता है और ₹20000 अपने पास रख लेता है. कपड़े सहित लेकर सभी उचक्के आसानी से निकल जाते हैं. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल किया गया है. इस तरह के अगर चेहरे को कोई लोग पहचानते हैं तो तत्काल इसकी सूचना नगर थाने को दे. फिलहाल कपड़ा व्यवसाय के द्वारा नगर थाने में इसको लेकर प्राथमिक की दर्ज करा दी गई है.

homebihar

शोरूम में कपड़े लेने पहुंचे 3 लोग, बारी-बारी से खरीदा ड्रेस, जाते-जाते कांड!

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar