CISCE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट cisce.org पर आज, ऐसे कर पाएंगे चेक
- April 30, 2025
- 0
Live now Last Updated:April 30, 2025, 07:45 IST ICSE ISC Result 2025 Today Live: CISCE आज यानी 30 अप्रैल को ICSE और ISC का रिजल्ट जारी करेगा. इस
Live now Last Updated:April 30, 2025, 07:45 IST ICSE ISC Result 2025 Today Live: CISCE आज यानी 30 अप्रैल को ICSE और ISC का रिजल्ट जारी करेगा. इस
Live now
Last Updated:
ICSE ISC Result 2025 Live: CISCE आज कक्षा 10वीं,12वीं का रिजल्ट जारी करेगा.
CISCE ICSE ISC Result 2025 Today Live: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज ICSE यानी कक्षा 10वीं और ISC यानी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार रिजल्ट की घोषणा आज सुबह 11 बजे की जाएगी. छात्र जो भी इन परीक्षाओं के लिए शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइटों cisce.org, results.cisce.org और DigiLocker के जरिए चेक कर सकते हैं.
इस वर्ष ISC यानी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से लेकर 5 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं, जबकि ICSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च, 2025 को समाप्त हुई थी. परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) की सुविधा भी शुरू हो जाएगी, जो कि 4 मई, 2025 तक उपलब्ध रहेगी. केवल उन्हीं विषयों के लिए पुनर्मूल्यांकन का आवेदन किया जा सकता है, जिनके लिए छात्र पहले से आवेदन कर चुके हैं और रिजल्ट से असंतुष्ट हैं.
इसके अलावा जो छात्र उसी वर्ष अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उन्हें अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी. CISCE के अनुसार ICSE और ISC 2025 की सुधार परीक्षाएं जुलाई 2025 में आयोजित की जाएंगी.
ICSE और ISC की परीक्षा में जो कोई भी छात्र शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों cisce.org, results.cisce.org और DigiLocker प्लेटफॉर्म के माध्यम से चेक कर सकते हैं. रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा.
