February 21, 2026
Trending

Mithun Rashifal: आज करनी पड़ेगी यात्रा, इंटरव्यू पर जाने से पहले कर लें ये काम

  • April 30, 2025
  • 0

Last Updated:April 30, 2025, 05:01 IST Mithun Rashifal: वैवाहिक संबंधों में कुछ खास बदलाव आज (बुधवार) नहीं होंगे लेकिन दोपहर तक आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी. खास मित्रों

Mithun Rashifal: आज करनी पड़ेगी यात्रा, इंटरव्यू पर जाने से पहले कर लें ये काम

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

Mithun Rashifal: वैवाहिक संबंधों में कुछ खास बदलाव आज (बुधवार) नहीं होंगे लेकिन दोपहर तक आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी. खास मित्रों की वजह से आज आप व्यस्त रहेंगे, जिस कारण कार्यक्षेत्र में व्यवधान, विवाद, तनाव …और पढ़ें

X

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा.

हरिद्वार. आज 30 अप्रैल बुधवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और बुध ग्रह के गोचर के कारण आज आपको जरूरी कार्य हेतु अचानक से कोई यात्रा करनी पड़ सकती है. आज पेट संबंधी समस्या होने से आपका स्वास्थ्य खराब होने के योग भी बने हुए हैं. वैवाहिक संबंधों में कुछ खास बदलाव आज नहीं होंगे लेकिन दोपहर तक आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी. खास मित्रों के कारण आज आप व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में व्यवधान, विवाद, तनाव आदि बना रहेगा. छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन खास नहीं रहेगा. सुबह से दोपहर तीन बजे तक आपकी गलती के कारण जीवनसाथी के साथ तनाव या विवाद हो सकता है. यदि आपके द्वारा वैवाहिक संबंधों में तनाव, विवाद, मतभेद आदि होते हैं, तो गलती आपकी ही होगी. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. आज भी आप अपने प्रेमी को अपने दिल की बात बता सकते हैं और अपने प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए बात आगे बढ़ा सकते हैं.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य प्रभाव लेकर आया है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, आज उन्हें सफलता हाथ लगेगी. यदि आज आपका इंटरव्यू है, तो गणेश भगवान को मीठा भोग लगाकर इंटरव्यू देने जाएं, आपको लाभ होगा. जो जातक पढ़ाई करते हैं, उनकी पढ़ाई में आज कोई व्यवधान के योग नहीं हैं. शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक यदि आप पढ़ाई करते हैं, तो आपको विशेष लाभ होगा. छात्रों को भी आज अपने दिन की शुरुआत गणेश भगवान को मीठा भोग लगाकर करनी चाहिए. जल्द ही उन्हें अपनी पढ़ाई और करियर संबंधी अच्छे परिणाम मिलेंगे.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं. ज्योतिषी गणना के अनुसार, बुध ग्रह के गोचर करने के कारण आज आपको जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है. किसी पारिवारिक कार्य, रिश्तेदार के घर या आकस्मिक घटना की सूचना पर आपको अचानक से आज यात्रा करनी पड़ सकती है. आज अपने खास मित्रों के कारण भी आप व्यस्त रहेंगे, जिस वजह से आपके कार्यक्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ेगा. मित्रों के साथ व्यस्त रहने पर आज कार्यक्षेत्र में व्यवधान या विवाद होने के योग हैं, साथ ही आज आपको पेट संबंधित समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

Mithun Rashifal: आज करनी पड़ेगी यात्रा, इंटरव्यू पर जाने से पहले कर लें ये काम

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar