आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी, यूपी में 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
- April 30, 2025
- 0
वाराणसी: यूपी में फिर बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 5 दिनों तक यूपी में अलग-अलग
वाराणसी: यूपी में फिर बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 5 दिनों तक यूपी में अलग-अलग
वाराणसी: यूपी में फिर बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 5 दिनों तक यूपी में अलग-अलग जगहों पर यह दौर बना रहेगा. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. बता दे कि मंगलवार को बहराइच में 36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली. वहीं, वाराणसी और आसपास के इलाकों में भी तेज हवाओं के कारण तापमान में कमी आई है.
IMD के मुताबिक बुधवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग में बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रहेगा. इस दौरान बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, श्रावस्ती, बलरामपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, सोनभद्र, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में येलो अलर्ट जारी हुआ है. इसके साथ ही 1 मई और 2 मई को लेकर भी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है.
| शहर | तापमान अधितकम/न्यूनतम | AQI |
| लखनऊ | 36.9/22.0 | 194 |
| आगरा | 41.6/23.9 | 154 |
| कानपुर | 37.2/23.6 | 89 |
| मेरठ | 36.1/21.9 | 159 |
| वाराणसी | 38.4/24.0 | 69 |
(नोट – यह आंकड़ा मंगलवार का है)
2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मई महीने की शुरुआत में यूपी में बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा. इस दौरान तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. हालांकि अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं.
झांसी में 42 डिग्री के पार तापमान
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार को यूपी का झांसी सबसे गर्म जिला रहा. यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं, आगरा, बाराबंकी और लखीमपुर खीरी में भी तापमान 40 डिग्री के पार रहा.
