February 21, 2026
Trending

भागलपुर की हवा सबसे शुद्ध, 20 जिलों में होगी बारिश, जारी किया गया येलो अलर्ट

  • April 30, 2025
  • 0

पटना. इन दिनों बिहार में मौसम का बदला हुआ मिजाज लगातार देखने को मिल रहा है. कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इससे भीषण गर्मी से

भागलपुर की हवा सबसे शुद्ध, 20 जिलों में होगी बारिश, जारी किया गया येलो अलर्ट

पटना. इन दिनों बिहार में मौसम का बदला हुआ मिजाज लगातार देखने को मिल रहा है. कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. वहीं, जिन इलाकों में बारिश नहीं हो रही, वहां भी बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है.

Yashoraj IT Solutions

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज भी राज्य के 20 जिलों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, 18 जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और वहां धूप तेज होने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. इस बीच, कल से पूरे बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. इसका मतलब यह हुआ आज बारिश में थोड़ी सी राहत रहेगी लेकिन कल से दोबारा झमाझम बारिश का दौर पूरे बिहार में देखने को मिलेगा.

क्या है मौसमी सिस्टम का अपडेट
आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है. पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तरी बांग्लादेश पर स्थित है. यह समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. 02 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है.

आज कैसा रहेगा मौसम
वरिष्ठ वैज्ञानिक आशीष कुमार की मानें तो सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और शेखपुरा जिलों में हल्की बारिश के साथ मेघगर्जन, व्रजपात और तेज हवा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है.

इसके अलावा शेष 18 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इन जिलों में धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 34°C से 38°C के बीच रहने की संभावना है.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 30.3 22.9 65
मुजफ्फरपुर 30.4 22 60
गया 34.6 23 74
पूर्णिया 31 22.7 73
भागलपुर 30.9 22.6 22
पश्चिम चंपारण 33.5 22.4 38
डेहरी 37.8 23.5 77

क्या कहते हैं यह आंकड़े
29 अप्रैल को बिहार के कई जिलों में वर्षा हुई जबकि कई इससे भी जिलें हैं जहां बारिश नहीं हुई और धूप निकली हुई थी. जहां जहां धुप निकली वहां के ताममान में हल्की बढ़ोतरी हुई जबकि जहां बारिश हुई वहां गिरावट देखी गई. इस तरह, बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.8°C डेहरी में दर्ज गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3°C बांका में रिकॉर्ड हुआ.

बारिश की वजह से सबसे शुद्ध हवा भागलपुर में रहा जहां का AQI 22 रिकॉर्ड किया गया. यह उत्तर भारत के राज्यों में सबसे कम AQI था. इसके अलावा किशनगंज का AQI 29, अररिया 41, आरा 47, मोतिहारी 38 और बक्सर में 48 रिकॉर्ड किया गया.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar