February 21, 2026
Trending

शख्स से घर से आती थी भयानक बदबू, पुलिस ने खोली अलमारी, तो आने लगी उल्टी!

  • April 29, 2025
  • 0

Last Updated:April 29, 2025, 08:46 IST पड़ोसियों को शख्स के घर से असहनीय दुर्गंध आ रही थी. पहले तो वे कुछ समझ ही नहीं पाए, फिर उन्होंने पुलिस

शख्स से घर से आती थी भयानक बदबू, पुलिस ने खोली अलमारी, तो आने लगी उल्टी!

Last Updated:

पड़ोसियों को शख्स के घर से असहनीय दुर्गंध आ रही थी. पहले तो वे कुछ समझ ही नहीं पाए, फिर उन्होंने पुलिस से इस बात की शिकायत की. पुलिस को भी बिल्कुल कल्पना नहीं थी कि इस दुर्गंध के पीछे इतना अजीबोगरीब रहस्य छिपा …और पढ़ें

शख्स से घर से आती थी भयानक बदबू, पुलिस ने खोली अलमारी, तो आने लगी उल्टी!

Yashoraj IT Solutions

बंद पड़ी वॉर्डरोब में से निकला कुछ चौंकाने वाला.

माता-पिता की मृत्यु होने पर बच्चे उन्हें अच्छे से अच्छे तरीके से दुनिया से आखिरी विदा देते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि उनकी ओर से कोई कमी न रह जाए. हालांकि इस वक्त एक ऐसे बेटे की कहानी सुर्खियों में है, जिसने अपने पिता की मृत्यु के बाद उनका ऐसा हाल किया कि सुनने वाले भी दहल गए.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जापान में एक 56 साल के शख्स के घर से तेज़ बदबू आ रही थी. जब पड़ोसियों को दुर्गंध असहनीय लगने लगी तो पहले वे कुछ समझ ही नहीं पाए, फिर उन्होंने पुलिस से इस बात की शिकायत की. पुलिस को भी बिल्कुल कल्पना नहीं थी कि इस दुर्गंध के पीछे इतना अजीबोगरीब रहस्य छिपा है.

घर से आ रही थी तेज़ बदबू
जापान के रहने वाले एक शख्स ने अपने पिता के मृत शरीर को 2 साल तक घर की अलमारी में बंद रखा. नोबुहिको सुज़ुकी नाम के 56 साल के इस शख्स का टोक्यो में एक चाइनीज़ रेस्टोरेंट है. उसने हफ्तेभर से अपनी दुकान नहीं खोली थी. जबकि पड़ोसियों को वहां से सड़ी हुई बदबू आने लगी, तो सबने मिलकर इस मामले में पुलिस से संपर्क किया. पुलिस अफसरों ने जब घर की तलाशी ली, तो उन्हें अलमारी के अंदर जो दिखाई दिया, उसने उन्हें सन्न कर दिया. बदबू इतनी तेज़ थी कि वहां खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था.

अलमारी में सड़ रहा था कंकाल
दरअसल अलमारी में उसके पिता का कंकाल बंद था. उसके पिता की मौत जनवरी, 2023 में 86 साल की उम्र में हुई थी. तब से उसने पिता के शव को अलमारी में बंद कर रखा था. इसके पीछे उसने जो वजह बताई, उसे सुनकर तो आप दंग रह जाएंगे. शख्स ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार करना काफी महंगा था, ऐसे में उसने लाश को ही घर में छिपा लिया. पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की जांच हो रही है कि वो पिता की मौत के बाद उनकी पेंशन कैसे ले रहा था. पुलिस को शक है कि उसने ये सब सिर्फ पेंशन के लिए ही किया.

homeajab-gajab

शख्स से घर से आती थी भयानक बदबू, पुलिस ने खोली अलमारी, तो आने लगी उल्टी!

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar