ऐसे घर बैठे निकाल सकते हैं जमीन का नक्शा, बस इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो
- April 29, 2025
- 0
Last Updated:April 29, 2025, 07:38 IST Revenue Map Extracting Process: बिहार में अब गांव या वार्ड का राजस्व नक्शा की सुविधा घर बैठे ही मिलेगी. इस सुविधा की
Last Updated:April 29, 2025, 07:38 IST Revenue Map Extracting Process: बिहार में अब गांव या वार्ड का राजस्व नक्शा की सुविधा घर बैठे ही मिलेगी. इस सुविधा की
Last Updated:
जमीन का नक्शा निकालना हुआ आसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाइलाइट्स
जहानाबाद. बिहार की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब गांव या वार्ड का राजस्व नक्शा की सुविधा घर बैठे ही मिलेगी. इस सुविधा की शुरुआत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के जरिए की गई है, ताकि जनता को सहूलियत हो सके. भूमि सुधार विभाग की इस पहल के बाद सूबे के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के निवासी 72 घंटे में राजस्व नक्शा अपने घर बैठे मंगवा सकते हैं. इस सेवा का लाभ लेने के लिए प्रदेश के नागरिकों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
जिन्हें नक्शा निकालना है, उन्हें राजस्व विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in पर जाकर Door Step Delivery of Revenue Maps विकल्प का चयन करना होगा. इसके बाद यहां से आप आसानी से राजस्व नक्शा निकलवा सकते हैं. हालांकि, इसमें जो डिटेल्स दी गई है, उस ऑप्शन का नागरिकों को चयन करना होगा और उसे भरना होगा.
इन स्टेप्स से घर बैठे मंगवाएं नक्शा
नक्शा मंगवाने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है. सबसे पहले आप विभाग के पोर्टल को ओपन कर एरिया टाइप (रूरल/म्युनिसिपल) का चयन करना होगा. इसके बाद अब मैप टाइप (CS/RS/CK) का चयन करें. फिर जिला, थाना/नगरपालिका, मौजा/वार्ड का चयन करना है. अब सर्च मैप पर क्लिक कर शीट नंबर का चयन करना होता है. फिर ऐड टू कार्ट करें (एक लेन देन में ज्यादा से ज्यादा 5 शीट का चयन कर सकते हैं. इन प्रक्रियाओं के बाद डिलीवरी एड्रेस भरना होगा और फिर पेमेंट करना होता है. भुगतान सफल होने पर रसीद प्राप्त करें, जिसमें कंसाइनमेंट नंबर होगा.
ऑर्डर का स्टेटस भी कर सकते हैं ट्रैक
इतना ही नहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नागरिकों के लिए अपने ऑर्डर का स्टेटस भी वेबसाइट पर जाकर ट्रैक करने का ऑप्शन मुहैया करवाया है. विभाग की यह पहल न केवल पारदर्शिता बढ़ाएगी, बल्कि आम नागरिकों को अपने भूमि से जुड़े दस्तावेजों तक त्वरित और आसान पहुंच भी प्रदान करेगी. जहानाबाद डीएम अलंकृता पांडेय ने जिलेवासियों से Door Step Delivery सेवा का लाभ उठाने की अपील की है.
नक्शा निकालना होता है चुनौतीपूर्ण
दअरसल, भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नक्शा की आवश्यकता बहुत होती है. अब ऐसे में जिनके पास नक्शा उपलब्ध नहीं है, उनके लिए यह कार्य कराना चुनौती भरा होता है. दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ता है. लंबी लाइन भी लगनी पड़ जाती है. ऐसे में अगर आपके गांव या शहर का नक्शा कुछ स्टेप्स भरने के बाद प्राप्त हो जाएगा तो हो जाएगा ना आपका यह काम आसान. इसके लिए बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने डोर स्टेप डिलीवरी सेवा की शुरुआत की है.
