February 21, 2026
Trending

बाजार में आने वाली ताजी-हरी सब्जी बिगाड़ सकती है सेहत, ऐसे हटाएं केमिकल

  • April 29, 2025
  • 0

Last Updated:April 28, 2025, 23:59 IST clean vegetables and fruits from pesticides: इनमें डाला जाने वाला केमिकल शरीर में जाकर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और

बाजार में आने वाली ताजी-हरी सब्जी बिगाड़ सकती है सेहत, ऐसे हटाएं केमिकल

Last Updated:

clean vegetables and fruits from pesticides: इनमें डाला जाने वाला केमिकल शरीर में जाकर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और लंबे समय तक सेवन करने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए खीरा और अन्य हरी सब्जियो…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
खीरा

खीरा ककड़ी तोड़ाई

राजनांदगांव: गर्मी के मौसम में खीरा और ककड़ी आने लगी है. गर्मियों में लोग इसे खूब खाना पसंद करते हैं. अब किसान इसकी तोड़ाई कर रहे हैं. फरवरी-मार्च में लगाया गया खीरा और ककड़ी अब पूरी तरह से तैयार है. इसे तोड़कर मार्केट पहुंचाया जा रहा है. कई बार इसमें रासायनिक कीटनाशकों का भी प्रयोग किया जाता है. यह कीटनाशक फसल को तो सुरक्षित रखते हैं लेकिन, सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप इन्हें मार्केट से लेकर आ रहे हैं तो अच्छी तरीके से साफ करने के बाद ही इस्तेमाल करें.

अगर आप भी खीरा या ककड़ी सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है. बाजार से खरीदे गए खीरा-ककड़ी को तुरंत न खाएं बल्कि अच्छी तरह से साफ कर लें. बिना अच्छे से साफ किए खाने पर खीरा-ककड़ी में डाले गए हानिकारक कीटनाशकों का सीधा असर लोगों की हेल्थ पर पड़ता है. हम आपको ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें इस्तेमाल कर आप खीरा ककड़ी के हानिकारक केमिकल के प्रभाव को कम कर सकते हैं. इससे आपकी सेहत को नुकसान कम होगा.

फसल की अवस्था में अगर खीरे की फसल पर कीड़े लगने पर किसान थायोमेथोक्सम का इस्तेमाल करते हैं. इसका असर फसल पर 5 से 7 दिन तक रहता है. इमिडाक्लोप्रिड का इस्तेमाल करने पर भी फसल पर 5 दिन तक असर बना रहता है. ऐसे में ध्यान रखें कि यदि इन दवाओं का छिड़काव खीरे की फसल पर किया गया है तो खीरे की हार्वेस्टिंग जल्द न करें. तो आप ये तो जान गए कि खीरे में किन केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. अब आपको इनके नुकसान से बचने के तरीके बता रहे हैं.

अगर आप बाजार से खीरा खरीदकर ला रहे हैं तो उसे खाने से पहले अच्छी तरह साफ कर लें. खीरे को साफ करने के लिए पानी में नमक डालकर उसे 10 मिनट के लिए डुबाकर छोड़ दें. इससे खीरे पर लगे हानिकारक रसायनों को काफी हद तक हटाया जा सकता है. इसके अलावा सिरके का उपयोग भी किया जा सकता है. दो ढक्कन सिरका 1 लीटर पानी में मिलाकर खीरे को डुबोकर कुछ समय के लिए रख दें. इसके बाद दो से तीन बार साफ पानी से धोकर खीरा खाएं. ऐसा करने से कीटनाशकों के प्रभाव को कम किया जा सकता है और खीरा खाने के लिए अधिक सुरक्षित हो जाता है.

साफ किए बिना खीरा खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. इनमें डाला जाने वाला केमिकल शरीर में जाकर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और लंबे समय तक सेवन करने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए खीरा और अन्य हरी सब्जियों को खाने से पहले साफ करने की आदत डालनी चाहिए. अगर संभव हो तो ऑर्गेनिक खेती से उगाए गए खीरे का ही सेवन करें.ऑर्गेनिक तरीके से उगाए गए खीरे में कोई हानिकारक कीटनाशक नहीं होते जिससे स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता. बाजार में उपलब्ध हर हरी सब्जी खाने से पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी है ताकि अनजाने में कोई हानिकारक तत्व शरीर में न पहुंचे.

homechhattisgarh

बाजार में आने वाली ताजी-हरी सब्जी बिगाड़ सकती है सेहत, ऐसे हटाएं केमिकल

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar