Apple Watch के इस ऐप ने बचाई महिला की जान!
- April 28, 2025
- 0
आजकल कलाई में पहनने वाली वॉच केवल वक्त बताने वाली साधारण वॉच नहीं रही, अब वॉच स्मार्ट हो गई है और फिटनेस को ट्रैक करने के साथ-साथ यूजर
आजकल कलाई में पहनने वाली वॉच केवल वक्त बताने वाली साधारण वॉच नहीं रही, अब वॉच स्मार्ट हो गई है और फिटनेस को ट्रैक करने के साथ-साथ यूजर
The New Zealand Herald की रिपोर्ट बताती है कि अमांडा फॉल्कनर एक कंसल्टेंट साइकीट्रिस्ट हैं, जिन्होंने अपनी Apple Watch Series 10 में नया Vitals ऐप इंस्टॉल किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऐप न केवल हार्ट रेट, ब्रीदिंग रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल्स ट्रैक करता है, बल्कि यूजर की रातभर की सेहत भी मॉनिटर करता है और सुबह होते ही यूजर को उसकी सेहत की पूरी रिपोर्ट मुहैया कराता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमांडा की Apple Watch ने बार-बार उनका रेस्टिंग हार्ट रेट 90 बीट्स प्रति मिनट के आस-पास पाया, जबकि उनका नॉर्मल हार्ट रेट 55 बीट्स प्रति मिनट था। शुरू में तो उन्होंने इसे एक गड़बड़ समझा, लेकिन जब यह चेतावनी बार-बार मिलने लगी, तो उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया।
डॉक्टर से सलाह लेने पर पता चला कि उन्हें AML (Acute Myeloid Leukaemia) हुआ था, जो एक दुर्लभ और खतरनाक प्रकार का ब्लड कैंसर है। बिना किसी देरी के इलाज शुरू हुआ और डॉक्टरों का कहना है कि अगर यह कैंसर और कुछ दिन बढ़ता, तो उनके लिए यह जानलेवा साबित हो सकता था।
Apple Watch का यह Vitals ऐप एक पर्सनल हेल्थ मॉनिटर की तरह काम करता है। अगर आपकी हेल्थ के किसी पैमाने में गड़बड़ी आती है, तो यह आपको अलर्ट भेजता है। उदाहरण के तौर पर, यह न केवल बीमारी के बारे में बताता है, बल्कि दवाइयों के साइड इफेक्ट्स भी पहचान सकता है। हालांकि यह ऐप डायग्नोस्टिक टूल नहीं है, लेकिन यह आपको वक्त रहते डॉक्टर से मिलने के लिए प्रेरित करता है।
