उत्तराखंड में अब कुछ दिन तपिश का दौर, आज की वेदर रिपोर्ट
- April 28, 2025
- 0
Last Updated:April 28, 2025, 07:58 IST Uttarakhand Weather News: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज (सोमवार) पूरे राज्य में मौसम शुष्क ही बना
Last Updated:April 28, 2025, 07:58 IST Uttarakhand Weather News: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज (सोमवार) पूरे राज्य में मौसम शुष्क ही बना
Last Updated:
देहरादून. उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में रविवार को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में मौसम पूरी तरह बदला नजर आया. कई जगहों पर घने बादल छाए रहे, तो कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली. वहीं कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकी. देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज (सोमवार) उत्तराखंड के सभी जिलो में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा लेकिन राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सतही हवाएं और झोंकेदार चलने के पूरे आसार हैं.
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज (सोमवार) पूरे राज्य में मौसम शुष्क ही बना रहेगा. बीते दिन राज्य के 6 पर्वतीय जिलों में मौसम बदला नजर आया, हालांकि इसका मैदानी क्षेत्रों में असर नहीं दिखाई दिया. अब आलम यह है कि मैदानी क्षेत्रों में सूरज लगातार अपनी तपिश बढ़ा रहा है. ऐसा ही कुछ आज यानी 28 अप्रैल को महसूस हो सकता है. राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम साफ रहने के चलते तेज धूप के कारण तापमान बढ़ने की संभावना है. देहरादून जिले में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा लेकिन शाम के वक्त तेज हवाएं और झोंकेदार चलने के आसार हैं, जैसा रविवार को देखने को मिला था. आज देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. गौरतलब है कि अप्रैल माह में ही गर्मी का यह हाल है, तो आने वाले महीने चिंता बढ़ा रहे हैं.
देहरादून का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (Dehradun AQI) 116 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है.
