धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
- April 28, 2025
- 0
Last Updated:April 28, 2025, 05:53 IST Indian Railways: टाटानगर होकर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, दो जोड़ी गाड़ियों का आंशिक रद्दिकरण
Last Updated:April 28, 2025, 05:53 IST Indian Railways: टाटानगर होकर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, दो जोड़ी गाड़ियों का आंशिक रद्दिकरण
Last Updated:
भारतीय रेल की फाइल फोटो
हाइलाइट्स
जमशेदपुर. टाटानगर होकर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन आज से प्रभावित रहने वाले हैं. यदी आप यहां से ट्रेन पकड़ने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. दरअसल, रेलवे की ओर से आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य चल रहा है. इस कारण कई ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है.
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, टाटानगर होकर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, दो जोड़ी गाड़ियों का आंशिक रद्दिकरण किया गया है. परिचालन प्रभावित होने वाली गाड़ियों की सूची नीचे देख सकते हैं.
रद्द की गई ट्रेनें:
1. गाड़ी संख्या 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन 28 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 और 2 मई 2025 से 4 मई 2025 तक रद्द रहेगी.
2. गाड़ी संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन 4 मई 2025 को रद्द रहेगी.
3. गाड़ी संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 28 अप्रैल 2025 और 1 मई 2025 को रद्द रहेगी.
आंशिक समाप्ति / आंशिक प्रारंभ वाली ट्रेनें:
1. 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू पैसेंजर ट्रेन, जो 28 अप्रैल, 2 मई और 4 मई 2025 को यात्रा प्रारंभ करेगी, उसे बिष्णुपुर स्टेशन से आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा.
2. 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर ट्रेन, जो 28 अप्रैल, 30 अप्रैल और 3 मई 2025 से 4 मई 2025 तक यात्रा करेगी, उसे आद्रा स्टेशन से आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा.
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. अधिक जानकारी और सहायता के लिए भारतीय रेल का टोल फ्री नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर रेलवे द्वारा जारी अधिसूचनाओं और अपडेट पर ध्यान दें तथा अपने यात्रा कार्यक्रमों की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें.
