Dhanu Rashifal: आपको मिलेगी नई जिम्मेदारी, परिवार में हो सकती है खटपट
- April 28, 2025
- 0
Last Updated:April 28, 2025, 03:13 IST Sagittarius horoscope: आज के दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में भाग दौड़ बढ़ सकती है. आज आपको अपने परिवार के
Last Updated:April 28, 2025, 03:13 IST Sagittarius horoscope: आज के दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में भाग दौड़ बढ़ सकती है. आज आपको अपने परिवार के
Last Updated:
हाइलाइट्स
जमुई. 28 अप्रैल 2025 को धनु राशि के जातकों के लिए यह काफी मिला-जुला दिन रहने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक फायदा तो हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही उन्हें कई बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं. इस कारण आज उन्हें मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है. 28 अप्रैल 2025 का दिन भगवान सूर्य के आदित्य योग का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. इस कारण विभिन्न राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े लाभ होने वाले हैं और इन्हीं सब कारण से आज धनु राशि के जातकों के जीवन में भी लाभ होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को कुछ चीजों की विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. इसके साथ ही अगर आप कारोबार करते हैं, या निवेश करते हैं तब आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में भाग दौड़ बढ़ सकती है. आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है. इसके साथ ही आज अगर आप वाहन चलाते हैं, तो आपको विशेष सावधानी बरतनी की जरूरत है. अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके जीवन साथी के तबीयत में आज थोड़ी परेशानी हो सकती है. जिस कारण आपको थोड़ा मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है. आप कोई भी काम करते हैं, वहां आपको जल्दी बाजी नहीं दिखानी चाहिए. अन्यथा इसका विपरीत परिणाम आपको झेलना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों का नेतृत्व कौशल आपको फायदा दिला सकता है. लोग आपके काम से आज काफी प्रभावित होने वाले हैं.
कार्यस्थल पर मिलने वाली है नई जिम्मेदारी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आप जहां काम करते हैं वहां आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जिस कारण आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है. आपका कार्य क्षेत्र में दबाव के कारण आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातकों को 28 अप्रैल के दिन कारोबार में कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए. आप अगर सरकारी नौकरी करते हैं, तब आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है. अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने ससुराल से तनाव हो सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. ऐसा करना उनके लिए फायदेमंद रहने वाला है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 8 है.
