पूर्णिया. 12वीं पास युवाओं के लिए ये खास मौका हैं. पूर्णिया के डीआरसीसी कैंपस में 29 अप्रैल को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा.वही इसमें चयनित आवेदक को नियोक्ता कंपनी के तरफ से 36000 तक वेतनमान मिलेगा. ऐसे में जाने क्या होगी चयन की प्रक्रिया कैसे मिलेगा रोजगार.
29 अप्रैल दिन मंगलवार को जॉब कैंप
अगर आप 12वीं पास है और आप बेरोजगार हैं और काम की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपको काम आयेगी. वही यह मौका आपके लिए खास मौका है दरअसल अगर आप पूर्णिया में रहते हैं तो पूर्णिया के डीआरसीसी भवन यानी जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र स्थित 29 अप्रैल दिन मंगलवार को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा.वहीं इस जॉब कैंप में 12वीं पास युवाओं को ही यह रोजगार मिलेगा.
पूर्णिया के जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी जानकारी
वही जानकारी देते हुए पूर्णिया जिला नियोजन पदाधिकारी आक़िफ़ वक्कास ने कहा की पूर्णिया में 12वीं पास युवाओं के लिए यह बेहतर मौका है. वही इस जॉब कैंप में चयनित युवाओं को 19 से 36 हजार तक सैलरी के अलावे अतिरिक्त सुविधा और 100 किलोमीटर तक में रहकर नौकरी कर रोजगार पा सकते है.वही यह जब कैंप 29 अप्रैल को पूर्णिया के डीआरसीसी भवन में आयोजित की जाएगी.
कटिहार से आ रही कंपनी देगा युवाओं को रोजगार
वही इस जॉब कैंप में नियोजित करने आ रही कंपनी Satin Credit care लिमिटेड कटिहार की तरफ से 12वीं पास युवाओं के लिए 40 पदों पर ट्रेनिंग ऑफिसर एवं सीनियर लीडर और एबीएम और बीएम पदों के लिए सीधी नियुक्ति की जाएगी.वही इस जॉब कैंप में आये कंपनी के द्वारा चयनित युवकों को 19000 से लेकर 36000 तक वेतनमान के अलावे पीएफ ईएसआई का सेवा भी उपलब्ध करायेगा.
इन कागजात के साथ पहुंचे यहां, मिलेगा रोजगार
याद रहे 29 अप्रैल को वही इच्छुक बेरोजगार युवा इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले युवाओं को कम से कम 12वीं पास होने के साथ-साथ 21से 33 वर्ष उम्र सीमा होना जरूरी है. वही अभ्यर्थी को बाइक चलाने का अनुभव और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ साथ बायोडाटा एवं आधार कार्ड लेकर इस जॉब कैंप में आना होगा.