'प्लास्टिक छोड़ो, थैली अपनाओ'…बुरहानपुर की महिलाओं का बड़ा संदेश
- April 27, 2025
- 0
Last Updated:April 27, 2025, 19:19 IST Burhanpur Women Cloth Bag: बुरहानपुर के शाहपुर गांव की महिलाओं ने कपड़े की थैली से पॉलिथीन मुक्त गांव बनाने की पहल शुरू
Last Updated:April 27, 2025, 19:19 IST Burhanpur Women Cloth Bag: बुरहानपुर के शाहपुर गांव की महिलाओं ने कपड़े की थैली से पॉलिथीन मुक्त गांव बनाने की पहल शुरू
Last Updated:
हाइलाइट्स
मोहन ढाकले/बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का शाहपुर गांव आज एक नई मिसाल बन रहा है. यहां की महिलाएं खुद अपने छोटे-छोटे कदमों से बड़ी सामाजिक क्रांति ला रही हैं. इनका उद्देश्य है पॉलिथीन मुक्त गांव बनाना. जहां कभी बाजारों में पॉलिथीन की भरमार थी, अब वहां कपड़े की थैलियां जागरूकता की कहानी कह रही हैं.
बाजार में कपड़े की थैली लेकर पहुंच रही हैं महिलाएं
गांव की महिलाएं खुद कपड़े की थैली लेकर बाजार जाती हैं और लोगों को भी प्रेरित करती हैं कि जब भी सामान लेने जाएं तो अपने घर से कपड़े की थैली लेकर जाएं. यह बदलाव न सिर्फ दुकानदारों पर असर डाल रहा है, बल्कि आसपास के ग्रामीण भी इस मुहिम से जुड़ने लगे हैं. शाहपुर की गलियों में अब ‘प्लास्टिक छोड़ो, थैली अपनाओ’ का संदेश गूंज रहा है.
एक छोटी शुरुआत से बना बड़ा आंदोलन
लोकल 18 की टीम ने जब गीतांजलि पाटील से बात की तो उन्होंने बताया, “हम चार महिलाओं ने मिलकर इस मुहिम की शुरुआत की थी. आज हमारे साथ 50 से ज्यादा महिलाएं जुड़ गई हैं. हम खुद सिलाई कर कपड़े की थैलियां बना रहे हैं और मुफ्त में लोगों को दे भी रहे हैं. हमारा मकसद साफ है – पर्यावरण को बचाना और अगली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देना.”
घर से निकला बदलाव, पूरे गांव में फैला संदेश
गांव की अन्य महिलाओं का कहना है कि बदलाव की शुरुआत उन्होंने खुद के घर से की. जब भी घर से कोई भी बाजार जाता है, तो साथ में कपड़े की थैली ले जाता है. इसका असर दुकानदारों पर भी पड़ा है, जो अब खुद ग्राहकों को कपड़े की थैली लाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. यह देखकर गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है.
एक छोटी पहल, बड़ा संदेश
शाहपुर गांव की यह अनूठी पहल पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है. अगर छोटे-छोटे गांव इस तरह जागरूक हो सकते हैं, तो निश्चित ही बड़ा बदलाव मुमकिन है. इन महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि बदलाव सरकारों से नहीं, समाज के जमीनी स्तर से आता है.
